स्त्रियों का स्वभाव समझना पुरुषों के लिए सहज काम नहीं है। कब किस समय महिला के स्वभाव में क्या परिवर्तन हो जाए कहा नहीं जा सकता। कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर स्त्रियों के स्वभाव में शामिल होती हैं। ये बातें कौन-कौन सी हैं इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में बताया है।

उज्जैन. स्त्रियों का स्वभाव समझना पुरुषों के लिए सहज काम नहीं है। कब किस समय महिला के स्वभाव में क्या परिवर्तन हो जाए कहा नहीं जा सकता। कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर स्त्रियों के स्वभाव में शामिल होती हैं। ये बातें कौन-कौन सी हैं इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में बताया है। आचार्य चाणक्य कहते है की

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों की 5 बुराइयों के बारे में बताया है जो इस प्रकार है –

1. इस श्लोक में आचार्य ने कहा है कि अधिकांश स्त्रियां बात-बात पर झूठ बोलती हैं। झूठ बोलने के स्वभाव के कारण स्त्रियां कई बार मुसीबत में भी फंस जाती हैं।

2. आचार्य कहते हैं कि काफी स्त्रियों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे अचानक ही कुछ भी काम कर बैठती हैं। बिना सोच-विचार के ही कुछ कार्य कर देना स्त्रियों के लिए आम बात हैं।

3. चाणक्य के अनुसार काफी स्त्रियां बात-बात पर नखरे करती हैं। दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने के लिए या अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए स्त्रियां तरह-तरह के नखरे दिखाती हैं।

4. कुछ महिलाएं अतिआत्मविश्वास के चलते मूखर्तापूर्ण कार्य कर देती हैं। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

5. आमतौर पर ज्यादातर महिलाएं धन की लोभी होती हैं। उन्हें धन और स्वर्ण के प्रति खासा लगाव रहता है। धन लालच में कुछ स्त्रियां सही-गलत का भेद भूल जाती हैं।