शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृष से मिथुन राशि में आ गया है। अब 22 जून तक ये ग्रह इसी राशि में रहेगा, फिर कर्क में चला जाएगा।

उज्जैन. शुक्र के अपने मित्र शनि की राशि में आने से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। शुक्र ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र राशि बदलने पर 12 में से नौ राशियों को धन लाभ और स्त्री सुख मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश-दुनिया पर असर

  • पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्रा के अनुसार, शुक्र का राशि बदलना देश के लिए शुभ रहेगा। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया व सभी राशियों पर पड़ेगा।
  • महंगाई में भी कमी आने के योग बनेंगे। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में सुधार हो सकता है। विरोधी शक्तियां कमजोर होंगी।
  • देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में भी अचानक मौसमी बदलाव हो सकते हैं।

कन्या, धनु और मकर राशि के लिए शुभ
शुक्र की चाल में बदलाव होने से कन्या, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कुंभ समेत 6 राशि के लिए मिला-जुला समय
मिथुन राशि में शुक्र के आ जाने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए अशुभ
शुक्र के राशि बदलने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

शुक्र राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

28 मई को शुक्र के राशि बदलते ही खत्म होगा चतुर्ग्रही योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

शुक्र के राशि बदलने से मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, सभी लोगों पर होगा इसका शुभ-अशुभ प्रभाव