MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 28 मई को शुक्र के राशि बदलते ही खत्म होगा चतुर्ग्रही योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

28 मई को शुक्र के राशि बदलते ही खत्म होगा चतुर्ग्रही योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

उज्जैन. 28 मई, शुक्रवार की रात शुक्र ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 22 जून तक रहेगा। मिथुन राशि में रहते हुए शुक्र मृगशिर, आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र में भ्रमण करेगा। शुक्र के राशि बदलते ही वृषभ राशि में बन रहा चतु‌र्ग्रही योग भी समाप्त हो जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर होगा, आगे राशिफल से जानिए…

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 27 2021, 11:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
शुक्र का राशि परिवर्तन पराक्रम भाव में होगा। शुक्र का यहां आना भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार लाएगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से कमजोर रहेगा। पैसों से जुड़े कार्य शिथिल रहेंगे। दांपत्य जीवन में टकराव पैदा होगा। सेहत बिगड़ेगी।

212

वृषभ
आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी। शुक्र के साथ अभी मंगल भी है। इसलिए दांपत्य जीवन के अलावा विवाहेत्तर संबंध भी रहेंगे। प्रेम प्रकरण में बदनामी हो सकती है।

312

मिथुन
शुक्र का केंद्र स्थान लग्न भाव में होना शारीरिक रूप से कमजोर करेगा। खासकर दांपत्य में तालमेल गड़बड़ा सकता है। कार्यो में शिथिलता रहेगी। कारोबार प्रभावित होगा। आर्थिक संकट महसूस हो सकता है। रिश्ते अपने मतलब के लिए न बनाएं।

412

कर्क
12वां शुक्र खर्च करवाएगा और आर्थिक परेशानियां पैदा करेगा। कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलने में संदेह है। मित्रों, करीबी रिश्तेदारों से विवाद संभव है। कार्य में परेशानी पैदा होगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य में विवाद संभव है। धैर्य रखें।

512

सिंह
आय पहले से बेहतर होगी। विशेषकर पुराना निवेश लाभ देगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कारोबारियों को काम में गति मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे।

612

कन्या
शुक्र का गोचर कारोबार और नौकरी के लिए बेहतर रहेगा। कार्य में तरक्की मिलेगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी। सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। दंपती सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। आपसी मनमुटाव दूर होगा।

712

तुला
भाग्य स्थान में शुक्र का आना बेहतर रहेगा। भाग्य को बल मिलेगा और सारे बिगड़े काम इन 26 दिनों के दौरान बन जाएंगे। भाई-बहनों से बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलेगी, लेकिन रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।

812

वृश्चिक
शुक्र का राशि परिवर्तन शारीरिक और मानसिक स्थिति बिगाड़ने वाला रहेगा। आपके कार्य थम जाएंगे। आकस्मिक दुर्घटना की आशंका है। स्वजनों से रिश्ते बिगड़ेंगे। प्रेम संबंधों में कोई आपके भोलेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेगा।

912

धनु
दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे लेकिन नए रिश्ते बनाने से पहले अच्छी तरह आश्वस्त हो जाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की का समय है।

1012

मकर
शारीरिक और मानसिक अस्थिरता रहेगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संयम से काम लें, किसी पर हावी होने का प्रयास न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने जा रही है।

1112

कुंभ
संतान के लिए समय ठीक नहीं है। संतान पक्ष को कुछ परेशानी, शारीरिक रोग आ सकता है। आर्थिक संकट महसूस करेंगे। पैसों की आवक कम होने से सुखों में कमी महसूस होगी। नौकरीपेशा और कारोबारी काम पर ध्यान दें।

 

1212

मीन
चौथे स्थान में शुक्र का आना भौतिक सुखों में वृद्धि करेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्य में तरक्की प्राप्त होगी। बिजनेस में लाभ की संभावना बनेगी। पारिवारिक-दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई मिलेगा।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved