- Home
- Astrology
- Horoscope
- 28 मई को शुक्र के राशि बदलते ही खत्म होगा चतुर्ग्रही योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?
28 मई को शुक्र के राशि बदलते ही खत्म होगा चतुर्ग्रही योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?
उज्जैन. 28 मई, शुक्रवार की रात शुक्र ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 22 जून तक रहेगा। मिथुन राशि में रहते हुए शुक्र मृगशिर, आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र में भ्रमण करेगा। शुक्र के राशि बदलते ही वृषभ राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग भी समाप्त हो जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर होगा, आगे राशिफल से जानिए…

मेष
शुक्र का राशि परिवर्तन पराक्रम भाव में होगा। शुक्र का यहां आना भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार लाएगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से कमजोर रहेगा। पैसों से जुड़े कार्य शिथिल रहेंगे। दांपत्य जीवन में टकराव पैदा होगा। सेहत बिगड़ेगी।
वृषभ
आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी। शुक्र के साथ अभी मंगल भी है। इसलिए दांपत्य जीवन के अलावा विवाहेत्तर संबंध भी रहेंगे। प्रेम प्रकरण में बदनामी हो सकती है।
मिथुन
शुक्र का केंद्र स्थान लग्न भाव में होना शारीरिक रूप से कमजोर करेगा। खासकर दांपत्य में तालमेल गड़बड़ा सकता है। कार्यो में शिथिलता रहेगी। कारोबार प्रभावित होगा। आर्थिक संकट महसूस हो सकता है। रिश्ते अपने मतलब के लिए न बनाएं।
कर्क
12वां शुक्र खर्च करवाएगा और आर्थिक परेशानियां पैदा करेगा। कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलने में संदेह है। मित्रों, करीबी रिश्तेदारों से विवाद संभव है। कार्य में परेशानी पैदा होगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दांपत्य में विवाद संभव है। धैर्य रखें।
सिंह
आय पहले से बेहतर होगी। विशेषकर पुराना निवेश लाभ देगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कारोबारियों को काम में गति मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे।
कन्या
शुक्र का गोचर कारोबार और नौकरी के लिए बेहतर रहेगा। कार्य में तरक्की मिलेगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी। सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। दंपती सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। आपसी मनमुटाव दूर होगा।
तुला
भाग्य स्थान में शुक्र का आना बेहतर रहेगा। भाग्य को बल मिलेगा और सारे बिगड़े काम इन 26 दिनों के दौरान बन जाएंगे। भाई-बहनों से बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलेगी, लेकिन रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक
शुक्र का राशि परिवर्तन शारीरिक और मानसिक स्थिति बिगाड़ने वाला रहेगा। आपके कार्य थम जाएंगे। आकस्मिक दुर्घटना की आशंका है। स्वजनों से रिश्ते बिगड़ेंगे। प्रेम संबंधों में कोई आपके भोलेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेगा।
धनु
दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे लेकिन नए रिश्ते बनाने से पहले अच्छी तरह आश्वस्त हो जाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की का समय है।
मकर
शारीरिक और मानसिक अस्थिरता रहेगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संयम से काम लें, किसी पर हावी होने का प्रयास न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने जा रही है।
कुंभ
संतान के लिए समय ठीक नहीं है। संतान पक्ष को कुछ परेशानी, शारीरिक रोग आ सकता है। आर्थिक संकट महसूस करेंगे। पैसों की आवक कम होने से सुखों में कमी महसूस होगी। नौकरीपेशा और कारोबारी काम पर ध्यान दें।
मीन
चौथे स्थान में शुक्र का आना भौतिक सुखों में वृद्धि करेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्य में तरक्की प्राप्त होगी। बिजनेस में लाभ की संभावना बनेगी। पारिवारिक-दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।