देश भर में धनतेरस (Dhanteras) की धूम है। लोग घरों को सजा-संवार रहे हैं। वहीं जमकर खरीदारी भी की जा रही है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी (gold-silver)  समेत कई चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन सभी लोग सोना-चांदी खरीदने में समर्थ नहीं होते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

रिलीजन डेस्क.  पूरे भारत में धनतेरस (Dhanteras) की धूम है। आज लोग खरीदारी करने के लिए घरों से निकले हैं। धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाती है। धनतेरस के दिन किसी भी चीज की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर (Kuber) और भगवान धनवंतरी (Dhanvantari) की पूजा की जाती है। इसी दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। लोग यम के नाम का दीया भी जलाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिवाली से पहले पड़ता है धनतेरस
दिवाली से पहले धनतेरस पड़ता है और इस दिन लोग सोना-चांदी (gold-silver), बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की खरीदारी करते हैं। जैसा जिसका समर्थ होता है वो उस दिन खरीदारी करता है। बाजार दुल्हन की तरह सजे होते हैं। दुकानों में भीड़ लगी होती है। क्या अमीर और क्या गरीब हर कोई अपने घर कोई ना कोई नया चीज लेकर आता है.

सोना-चांदी खरीदना माना जाता है शुभ
सोना-चांदी या फिर अष्टधातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर ये आप नहीं खरीद पाते हैं तो चलिए बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे घर में अगर धनतेरस के दिन लाते हैं तो लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहेंगी। 

झाड़ू की खरीदारी जरूर करें 
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग झाड़ू की खरीदारी जरूर करते हैं। पुराने झाड़ू को हटाकर लोग नये झाड़ू का प्रयोग करते हैं। मान्यता है कि धनतरेस के दिन घर में झाड़ू खरीद कर लाने से लक्ष्मी जी का वास होता है। घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट दूर होता है। नकारात्मक घर से बाहर जाती है और सकारात्मक सोच घर के अंदर प्रवेश करती हैं।

गोमती चक्र से होता है धन लाभ
 धनतेरस के दिन सेहतमंद और धनलाभ के लिए 11 गोमती चक्र खरीदने की बात बताई गई है। गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखने से धन की प्राप्ति होती है।

बर्तन की भी कर सकते हैं खरीदारी
अगर आप सोना-चांदी खरीदने में समर्थ नहीं है तो फिर बर्तन भी घर ला सकते हैं। पीतल के बर्तन के साथ-साथ स्टील के बर्तन की भी खरीदारी कर सकते हैं। बर्तन को घर में लाकर पूर्व दिशा में रखने से फायदा होता है। घर में धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना गया है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी ला सकते हैं घर
अगर आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करना चाहते हैं तो धनतेरस का दिन शुभ होता है। फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि खरीद कर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है। कुछ और भी छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान घर ला सकते हैं। 

धनिये के बीज की करें खरीदारी
धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदने की भी परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा के वक्त मां लक्ष्मी पर धनिये के बीज को समर्पित किया जाता है और फिर इसे लाल कपड़े या फिर पीले कपड़े में बांध कर तिजोरी में या फिर जहां धन रखा होता है वहां रखने से घर में बरकत आती है। 

व्यवसाय से जुड़े सामान पर भी मां लक्ष्मी की होती है कृपा
धनतेरस के दिन व्यवसाय से जुड़े सामान की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। बही खाता वाली किताब, राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश, कॉपी-किताब जैसी चीजों की खरीदारी के लिये यह दिन उपयुक्त है। मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। बिजनेस मैन बहीखाता रजिस्टर को पश्चिम दिशा में रखें। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर वक्त आपके ऊपर होगा।

Dhanteras 2021: तमिलनाडु में है भगवान धन्वंतरि का मंदिर, अच्छी सेहत की कामना से दूर-दूर से आते हैं भक्त

Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग