विष्णु पुराण हिंदुओं के प्रमुख धर्म ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ में गृहस्थ पुरुष के लिए कई नियम बताए गए हैं।

उज्जैन. विष्णु पुराण का एक नियम ये भी है कि बुद्धिमान पुरुष को कभी स्त्रियों के साथ नीचे बताए गए काम नहीं करना चाहिए-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्लोक
योषितो नावमन्येत न चासां विश्वसेद् बुधः।
न चैवेर्ष्या भवेत्तासु न धिक्कुर्यात्कदाचन।।

अर्थात्- बुद्धिमान पुरुष स्त्रियों का अपमान न करे, उनका विश्वास भी न करे तथा उनसे ईर्ष्या और तिरस्कार भी कभी न करें।

1. महिलाओं का अपमान न करें
हिंदू धर्म में महिलाओं को सम्माननीय माना गया है। इसलिए भूल से भी महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।

2. महिलाओं पर विश्वास न करें
महिलाओं का मन चंचल होता है इसलिए वे गुप्त बातें भी दूसरों को बता देती हैं। इसलिए महिलाओं पर विश्वास न करें।

3. महिलाओं से ईर्ष्या न करें
अगर परिवार की कोई महिला आपसे अधिक सफल या बुद्धिमान है तो उनसे किसी तरह की ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।

4. महिलाओं का तिरस्कार न करें
महिलाओं की किसी भी स्तर पर स्वयं से कम न समझें। ऐसा समझकर आप महिलाओं का तिरस्कार करते हैं।