हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ 17 मई से शुरु हो चुका है, जो 14 जून तक रहेगा।  धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाते हैं। इस महीने के अंतिम दिन चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है, इसलिए इसका महीने का नाम ज्येष्ठ रखा गया है। 

उज्जैन. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जयेष्ठ मास में भगवान विष्णु के त्रिविक्रम रूप की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जाने-अंजाने में किए सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही दुश्मनों पर जीत मिलती है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, ज्येष्ठ मास में जलदान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है। इस महीने में मटके में पानी भरकर दान करना चाहिए या सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाना चाहिए। आगे जानिए ज्येष्ठ मास में और क्या काम करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्येष्ठ मास में करें ये काम
1.
धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास में रोज भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
2. इस महीने में दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित ठंडा जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करते समय विष्णु सहस्त्रनाम का जाप भी करते रहें।
3. इस महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप रहता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान भी गर्मी से परेशान रहते हैं, इसलिए भगवान विष्णु की प्रतिमा पर चंदन का लेप लगाएं।
4. इस महीने में प्रतिदिन भगवान विष्णु को माखन-मिश्री, दही-मिश्री और ठंडी चीजों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते जरूर होना चाहिए।
5. ज्येष्ठ मास में भूखे लोगों को भोजन करवाएं। समय के अभाव में ऐसा संभव न हो तो किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में कच्चा अनाज भी दान कर सकते है। 
6. ज्येष्ठ मास में रोज सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। साथ ही तुलसी नामाष्टक का पाठ भी करें। 
7. इस महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार इस महीने में बैंगन खाने से वात यानी गैस की समस्या हो सकती है और शरीर की गर्मी भी बढ़ती है। 
8. धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में एक समय भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर निरोगी रहता है।

ये भी पढ़ें-

इन 4 तरह के लोगों के पास भूलकर भी नहीं जाना चाहिए, इनसे सलाह लेने से भी बचें


बड़े काम के हैं हथेली पर मौजूद 3 तिल, इनके होने से पता चलता है मालामाल रहेंगे या कंगाल

ये छोटे-छोटे संकेत करते हैं बड़े धन लाभ की ओर ईशारा, क्या आप भी हैं ऐसे खुशकिस्मत?