हिंदू धर्म में पूजा के दौरान अनेक सुंगधित चीजों का उपयोग किया जाता है, चंदन भी उनमें से एक है।

उज्जैन. गर्मी के दिनों में भगवान को चंदन विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। कुछ लोग चंदन का तिलक भी लगाते हैं। अनेक ज्योतिष उपायों में भी चंदन का उपयोग होता है। जानिए चंदन से जुड़े धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- चन्दन एक खास तरह की सुगन्धित लकड़ी है। जैसे-जैसे इसका पौधा बढ़ता है, वैसे ही इसके तने और जड़ों में सुगन्धित तेल का अंश बढ़ता है।
काशी के पं. गणेश मिश्रा के अनुसार चंदन का तिलक लगाने से मन शांत और शीतल रहता है, जिससे जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
- चंदन का तिलक लगाने से मन में बुरे विचार नहीं आते। पवित्रता का अहसास होता है। इससे त्वचा में भी निखार बना रहता है।
- गर्मी के दिनों में चंदन चंदन लगाने से मेधाशक्ति बढ़ती है तथा मानसिक थकावट विकार नहीं होता।
- चंदन के तेल का उपयोग कई हर्बल दवाइयों में होता है। एक स्टडी रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी खूशबू से डिप्रेशन और तनाव वाले हॉर्मोंस भी नियंत्रित रहते हैं।
- चंदन कई तरह की मानसिक बीमारियों से बचाता है। इसका तिलक लगाने से सिरदर्द की समस्या से भी राहत मिलती है।