छोटे परदे पर भीम का किरदार निभाकर फेमस हुए प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें स्पाइनल प्रॉब्लम थी। हालांकि, निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

उज्जैन. प्रवीण ने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें पहचान महाभारत (Mahabharata) के भीम के रूप में मिली। महाभारत में उनका निभाया किरदार आज भी लोगों को याद है। महाभारत में जब प्रवीण ने दु:शासन की छाती चीरकर खून पीने का सीन किया था तो उसे देखकर कई लोग डर गए थे। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित महाभारत में इस घटना के बारे में विस्तार पू्र्वक जानकारी दी गई है। महाभारत से जानिए क्या थी वो पूरी घटना और उससे जुड़ी खास बातें…

क्यों लिया भीम ने इतना कठोर संकल्प?
महाभारत के अनुसार, पांडव और कौरवों पक्षों में जुआं खेला जा रहा था, तब युधिष्ठिर अपना पूरा राज-पाठ हार गए थे। उसके बाद उन्होंने अपने भाइयों और स्वयं को भी दांव पर लगा दिया। अंत में युधिष्ठिर ने द्रौपदी को दांव पर लगाया। जब ये चाल भी कौरवों ने जीत ली तो दुर्योधन ने अपने भाई दु:शासन को द्रौपदी को कुरुसभा में लाने को कहा। दु:शासन ने ऐसा ही किया और द्रौपदी के वस्त्र खींचने लगा। तब भीम ने उस सभा में प्रतिज्ञा की थी कि युद्ध में वे दु:शासन की छाती चीरकर उसका लहू पीएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीम ने पूरी की अपनी प्रतिज्ञा
जब कौरवों और पांडवों में कुरुक्षेत्र के मैदान में भीष्ण युद्ध हुआ। ये युद्ध 18 दिनों तक चला। युद्ध के 16वें दिन भीम ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करते हुए दु:शासन का वध किया और उसकी छाती चीरकर उसका खून पीया। महाभारत के अनुसार जब भीम ने ये दुष्कर कार्य किया तो वहां उपस्थित योद्धा भी घबराकर भाग गए थे।

भीम ने गांधारी को बताया था इस घटना का राज
महाभारत के अनुसार, युद्ध समाप्त होने के बाद पांडव जब महल में गए तो गांधारी बहुत गुस्से में थीं। भीम ने गांधारी को समझाया कि- “यदि मैं अधर्मपूर्वक दुर्योधन को नहीं मारता तो वह मेरा वध कर देता।” तब गांधारी ने कहा कि- “तुमने दु:शासन का खून पिया, क्या वह सही था? तब भीम ने कहा कि “जब दु:शासन ने द्रौपदी के बाल पकड़े थे, उसी समय मैंने ऐसी प्रतिज्ञा की थी। यदि मैं अपनी प्रतिज्ञा पूरी नहीं करता तो क्षत्रिय धर्म का पालन नहीं कर पाता। लेकिन दु:शासन का खून मेरे दांतों से आगे नहीं गया।”

ये भी पढ़ें...

Mahabharat के भीम Praveen Kumar Sobti का निधन, सीरियल के 7 कलाकार भी अब इस दुनिया में नहीं

BSF की नौकरी छोड़ Praveen Kumar Sobti आए थे एक्टिंग की दुनिया में, ऐसे मिला था Mahabharat में भीम का रोल

Praveen Kumar Sobti Passed Away: नहीं रहे 'महाभारत' के भीम, 74 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा