महाभारत काल में हस्तिनापुर के महामंत्री महात्मा विदुर (Vidur Niti) अपने धार्मिक निर्णयों के लिए जाने जाते थे। ये धृतराष्ट्र व पांडु की तरह ऋषि वेदव्यास के पुत्र थे परंतु इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था, जिसके कारण सभी गुणों से परिपूर्ण होने पर भी ये राजा नहीं बन पाए। ये हस्तिनापुर के महामंत्री थे।

उज्जैन. महात्मा विदुर दूरदर्शी, बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ माना जाता था। धृतराष्ट्र हर विषय पर विदुर जी से सलाह मशवरा लिया करते थे। विदुर और धृतराष्ट्र के मध्य का वार्तालाप विदुर नीति (Vidur Niti) के रूप में आज भी प्रासंगिक है। महात्मा विदुर ने धन के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। जिसके अनुसार 3 ऐसे लोगों के विषय में बताया गया है, जिन्हें कभी भी धन कर्ज में या फिर अन्य किसी कारण से भी नहीं देना चाहिए। ऐसे लोगों को दिया गया धन वापस नहीं आ पाता और नष्ट हो जाता है। आगे जानिए कौन हैं वो 3 लोग...

आलसी व्यक्ति को न दें पैसा

कभी भी आलसी व्यक्ति को कर्ज नहीं देना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग आलस्य के कारण धन अर्जित करने के लिए भी कोई कार्य नहीं करते हैं। जिसकी वजह से ये अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए भी स्वयं ही दूसरो पर आश्रित होते हैं। यदि आप ऐसे लोगों को अपना धन देते हैं तो वह वापस मिलना बहुत ही कठिन होता है। कई परिस्थितियों में आपको धन वापस भी नहीं मिलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनैतिक काम करने वालों को भी न दें पैसा
यदि कोई व्यक्ति गलत कामों से जुड़ा है तो उसे भूलकर भी धन नहीं देना चाहिए। ऐसे लोग आपको धन का प्रयोग गलत कार्यों को बढ़ाने के लिए करते हैं, जिसके कारण आप भी पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसे लोग अपने हित के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं ऐसी स्थिति में न केवल आपका धन बर्बाद होने की आशंका तो रहती ही है साथ ही आपके प्राणों पर भी संकट हो सकता है।

जो विश्वासपात्र न हो
ऐसे व्यक्ति को धन नहीं देना चाहिए जो विश्वासपात्र न हो यानी आपको जिसके ईमानदार होने का विश्वास न हो। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को धन देते हैं तो आपका धन वापस मिलने की संभावना नहीं रहती है। इस तरह के लोगों को पैसा देकर व्यक्ति स्वयं ही अपने धन की हानि करता है।

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Vidur Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 6 दोष वे सभी सुख मिलने के बाद भी दुखी ही रहते हैं

Vidur Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 3 गुण उन्हें मिल सकती है हर काम में सफलता और प्रसिद्धि

ये हैं महात्मा विदुर की 5 प्रमुख नीतियां, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं

विदुर नीति: कौन व्यक्ति कब तक रिश्तों का सम्मान करता है और कब उसका व्यवहार बदल जाता है?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 10 गुण, वो हमेशा रहता है सुखी और उसे मिलता है मोक्ष