साल 2020 के दूसरे माह फरवरी में माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के साथ कई अन्य खास तिथियां आने वाली हैं।

उज्जैन. हिन्दी पंचांग के मुताबिक फरवरी में माघ मास खत्म होगा और फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए फरवरी की विशेष तिथियां और उन तिथियों पर किए जाने वाले शुभ काम...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- 1 फरवरी: शनिवार को मां नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस तिथि पर नर्मदा नदी की विशेष पूजा करें। इस दिन अचला स्प्तमी का व्रत भी किया जाएगा।
- 5 फरवरी: बुधवार को जया एकादशी है। इसे भीष्म एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत उपवास करें और सूर्यास्त के बाद तुलसी पूजा करें।
- 9 फरवरी: रविवार को माघ मास की अंतिम तिथि पूर्णिमा है। इस दिन संत रविवदास की जयंती भी है। माघी पूर्णिमा पर इस माह के स्नान भी समाप्त हो जाएंगे। 10 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा।
- 12 फरवरी: बुध‌वार को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के लिए व्रत किया जाता है और विशेष पूजन करने की परंपरा है।
- 19 फरवरी: बुधवार को विजया एकादशी है। एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत करने का विधान है। विष्णुजी और लक्ष्मीजी की विशेष पूजा करें।
- 21 फरवरी: शुक्रवार को महादेव की पूजा का महापर्व शिवरात्रि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे।
- 23 फरवरी: रविवार को फाल्गुन मास की अमावस्या है। इस दिन पितरों के श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने की और दान करने का विशेष महत्व है।
- 27 फरवरी: गुरुवार को विनायकी चतुर्थी है। ये तिथि गणेशजी को समर्पित है। इस तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करें।