नींद के दौरान सपने आना आम बात है, पर सपनों में होने वाली घटनाएं कई बार आम नहीं रहती हैं। इनमें कुछ संकेत छिपे होते हैं, जो किसी खास घटना की तरफ इशारा कर रहे होते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बता रहे हैं, जिनका वर्णन स्वप्न ज्योतिष में भी मिलता है।   


उज्जैन. नींद के दौरान सपने आना आम बात है, पर सपनों में होने वाली घटनाएं कई बार आम नहीं रहती हैं। इनमें कुछ संकेत छिपे होते हैं, जो किसी खास घटना की तरफ इशारा कर रहे होते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बता रहे हैं, जिनका वर्णन स्वप्न ज्योतिष में भी मिलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अगर आप सपने में गड़ा हुआ सोना या कीमती चीजें देखते हैं तो आपको अचानक बहुत सारा धन मिल सकता है।
2. जब कोई सपने में खुद को माचिस जलाते हुए देखता है तो उसे अचानक धन मिलने की संभावना होती है।
3. अगर आप सपने में किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो जल्द ही आपका रूका हुआ पैसा मिल सकता है।
4. जो व्यक्ति सपने में पका हुआ संतरा देखता है, उसे भी धन प्राप्ति होने के योग बन रहे होते हैं।
5. सपने में किसी को चेक लिखकर देना भी धन-संपत्ति मिलने के योग बनता हैं।
6. सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखना भी धन लाभ का संकेत होता है।
7. कुम्हार को घड़ा बनाते हुए देखना धन लाभ होने का संकेत हैं।
8. यदि किसी को सपने में दाहिने हाथ पर सफेद सांप काट ले, तो उसे धन लाभ अवश्य होता है।
9. सपने में स्वयं को फल या फूल खाते हुए देखना भी धन लाभ होने का ही एक संकेत है।
10. जो व्यक्ति सपने में हीरे-जवाहरात या सोने के बर्तन देखता है, उसके घर में देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है।