हमारे धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं। इन सूत्रों को ध्यान में रखकर हम अपनी लाइफ को आसान बना सकते हैं साथ ही परेशानियों से भी बच सकते हैं।

उज्जैन. धर्म शास्त्रों की एक नीति में बताया गया है कि किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं और क्यों? आगे जानिए इस नीति से जुड़े लाइफ मैनेजमेंट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. लालची व्यक्ति का सम्मान नष्ट हो जाता है
धर्म ग्रंथों के अनुसार लालची व्यक्ति अपने हित के लिए किसी का भी नुकसान कर सकता है। जब लोगों को ऐसे व्यक्ति की प्रवृत्ति के बारे में पता चलता है तो वो उससे दूर होने लगते हैं और उसके मान-सम्मान में भी कमी आने लगती है। ऐसे लोगों को समाज में अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता।

2. चुगली करने वाले की मित्रता नष्ट हो जाती है
मित्रता एक अनमोल रिश्ता है, लेकिन कुछ लोग अपने मित्रों की गुप्त बातें दूसरों को बताकर उसे संकट में फंसा देते हैं। चुगली करने वाले लोग धीरे-धीरे अपनी विश्वसनीयता खो देते हैं और उनके मित्रों की संख्या भी कम होने लगती है।

3. बुरी आदतों वालों की विद्या नष्ट हो जाती है
आप कितने ही बड़े विद्वान क्यों न हो, लेकिन अगर आपमें कुछ बुरी आदतें हैं तो आपकी विद्या धीरे-धीरे नष्ट हो जाएगी। ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। गलत आदतों का शिकार व्यक्ति अपनी विद्या को सही उपयोग नहीं कर पाता और एक समय ऐसा भी आता है जब वो विद्या नष्ट हो जाती है।

4. कंजूस का सुख नष्ट हो जाता है
कंजूस व्यक्ति कितनी भी बड़ा धनवान क्यों न हो, लेकिन उसे हर समय यही डर लगा रहता है कि कहीं उसका धन किसी वजह से नष्ट न हो जाए या कोई उसका धन छिन न ले। इसी डर के कारण उसका सुख नष्ट हो जाता है और वो चिंता में ही डूबा रहता है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

परंपरा: जानिए किस माह में कौन-सी चीज खाने से परहेज करना चाहिए और क्या खाना चाहिए?

बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

शिवपुराण: जब घर आए कोई मेहमान तो उसे भोजन करवाते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

धर्म ही नहीं विज्ञान भी कहता है दिन में सोने से होते है कई नुकसान

परंपरा: भोजन बनाते और करते समय सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें

तीर्थ स्थल पर किया गया पाप कभी नष्ट नहीं होता, जानिए तीर्थ यात्रा से जुड़ी 5 बातें

जो व्यक्ति इन 5 में से कोई 1 भी काम करता है उसे अपमान का सामना करना पड़ता है

परंपरा: जब कोई व्यक्ति हमारे पैर छुए तब हमें क्या करना चाहिए?

शास्त्रों से जानिए मृत्यु से पहले के 8 लक्षण, क्या होता है मौत से पहले?

यमराज ने नचिकेता को बताए थे जन्म और मृत्यु से जुड़े कई रहस्य, जानिए कैसा है आत्मा का स्वरूप