भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था क्या करने से बढ़ सकती हैं मनुष्यों की उम्र

Published : Mar 19, 2021, 01:19 PM IST
भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था क्या करने से बढ़ सकती हैं मनुष्यों की उम्र

सार

किस तरह के कामों से आयु घटती है और कौन से गुण अपनाने से ज्यादा जी सकते हैं, इस विषय में महाभारत के अनुशासन पर्व में पितामह भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया है।

उज्जैन. कुरुक्षेत्र के युद्ध के बाद राजा बने युधिष्ठिर जब रणभूमि में तीरों की शैय्या पर पड़े भीष्म से राजनीति की शिक्षा लेने गए, तब उन्होंने युधिष्ठिर को उन 4 गुणों के बारे में बताया जिनको अपने जीवन में उतार लेने से इंसान की आयु बढ़ती है। ये गुण इस प्रकार हैं…

1. छल-कपट न करना

जो व्यक्ति हमेशा सदाचार का पालन करता है, छल-कपट जैसी भावनाएं जिसके मन में नहीं रहती, उसका मन हमेशा प्रसन्न रहता है। मनुष्य को छल-कपट जैसे भावों से दूर रह कर, अपना मन देव भक्ति और पूजा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से उसका मन शांत रहता है। शांत मन ही स्वस्थ शरीर की निशानी होती है। इस गुण को पालन करने पर मनुष्य अधिक समय तक जीवित रहता है।

2. हमेशा सच बोलना

झूठ बोलने से न की सिर्फ मनुष्य की छवि खराब होती है, बल्कि उसके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। वो अक्सर अपना झूठ पकड़े जाने के डर से चिंता में रहता है, बेचैन रहता है। यही चिंता उसकी सेहत पर लगातार बुरा असर डालती है। लम्बी उम्र के लिए असत्य बोलने से बचना चाहिए।

3. क्रोध न करना

बेवजह या अत्यधिक गुस्सा करने से मनुष्य के मन- मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। जो उसकी आयु को कम करता जाता है। गुस्सा हमारे स्वभाव को धीरे-धीरे हिंसक बना देता है। क्रोध न करने वाले या शांत स्वभाव वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उसे निश्चित ही लंबी उम्र तक जीता है।

4. हिंसा न करना

जो व्यक्ति दूसरों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करता है और उनकी रक्षा करता है, उन पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते है। इस गुण का पालन करने वाले की आयु निश्चित ही लम्बी होती है। हिंसा भी तीन तरह की मानी गई है, मन से, वचन से और कर्म से। मन से हिंसा का मतलब है किसी के बारे में लगातार बुरा सोचना। वचन से हिंसा का मतलब है कि किसी के बारे में बुरा बोलना, भ्रामक बातें फैलाना तथा कर्म से हिंसा मतलब शारीरिक रूप से कष्ट पहुंचाना।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं

नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

परंपरा: जानिए किस माह में कौन-सी चीज खाने से परहेज करना चाहिए और क्या खाना चाहिए?

बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

शिवपुराण: जब घर आए कोई मेहमान तो उसे भोजन करवाते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम