फाल्गुन पूर्णिमा पर दान करने का है खास महत्व, जानिए इस तिथि से जुड़ी परंपराएं

Published : Mar 28, 2021, 09:29 AM ISTUpdated : Mar 28, 2021, 09:35 AM IST
फाल्गुन पूर्णिमा पर दान करने का है खास महत्व, जानिए इस तिथि से जुड़ी परंपराएं

सार

फाल्गुन महीने की पूर्णिमा (इस बार 28 मार्च, रविवार) को बहुत ही खास माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से कई गुना पुण्य मिलता है और हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।

उज्जैन. फाल्गुन पूर्णिमा पर सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रमा के उदय होने तक व्रत रखा जाता है। इस दिन दान देने का विशेष महत्व है। इसी दिन प्रदोष काल में होलिका दहन भी किया जाता है। जानिए इस तिथि से जुड़ी खास बातें…

दान के लिए खास है ये तिथि

हिंदू कैलेंडर का आखिरी दिन फाल्गुन हिंदू पंचांग का आखिरी महीना होता है। इस महीने का आखिरी दिन पूर्णिमा ही होती है। इसलिए ये खास होता है। विष्णु, मत्स्य, ब्रह्म और नारद पुराण के मुताबिक इसे मन्वादि तिथि भी कहा जाता है। यानि इस दिन दिया गया दान बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य फल मिलता है। इसलिए इस दिन तीर्थ स्नान और श्रद्धा के मुताबिक अन्न, जल, स्वर्ण या कपड़े का दान देने की परंपरा है।

पितृ पूजा का है खास महत्व

फाल्गुन पूर्णिमा मन्वादि तिथि होने से इस दिन पितृ पूजा का विशेष महत्व है। मत्स्य, नारद और विष्णुधर्मोत्तर पुराण में बताया गया है कि इस दिन श्राद्ध और ब्राह्मण भोजन करवाने से पितर संतुष्ट हो जाते हैं। कई जगहों पर इस दिन तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। इस दिन पितरों की पूजा करने से पितृ दोष कम होता है।

ये हैं इस तिथि से जुड़ी परंपराएं

फाल्गुन पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ में स्नान करने की परंपरा है। पुराणों में कहा गया है कि ऐसा करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। स्नान के बाद श्राद्धा के अनुसार दान, व्रत और भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लिया जाता है। फिर घर में विष्णु भगवान की पूजा के बाद मंदिर में जाकर दर्शन किए जाते हैं। दिन में सत्यनारायण कथा का पाठ करते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी और कपड़े के साथ ही जरूरी चीजों का दान करना चाहिए।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

क्यों नहीं करना चाहिए किसी का जूठा भोजन? जानिए इस परंपरा से जुड़े धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष

आपके जन्मदिन में ही छिपा है लंबी उम्र का राज, Birth Day से जानें कितने साल जिएंगे आप

हिंदू परंपरा का हिस्सा है ध्वज, इसे घर या मंदिर में लगाने से दूर हो सकते हैं वास्तु और ग्रहों के दोष

इन 10 बातों का ध्यान रखेंगे तो कम होंगी लाइफ की परेशानियां और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था क्या करने से बढ़ सकती हैं मनुष्यों की उम्र

किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं

नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश