किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है होलिका उत्सव के बारे में? और भी हैं इस त्योहार के नाम

Published : Mar 27, 2021, 11:46 AM IST
किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है होलिका उत्सव के बारे में? और भी हैं इस त्योहार के नाम

सार

इस बार होलिका दहन 28 मार्च, रविवार को किया जाएगा और धुरेड़ी 29 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी। होली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है।

उज्जैन. होली से जुड़ी कई कथाएं भी हमारे धर्म ग्रंथों में मिलती है। इनमें से प्रह्लाद और होलिका की कथा सबसे अधिक प्रचलित है। इसके अलावा भी धर्म ग्रंथों में होली से जुड़ी कई कथाएं और नाम बताए गए हैं। जानिए इनके बारे में…

1. राजा रघु के राज्य में ढुण्डा नाम की एक राक्षसी ने भगवान शिव से अमरत्व का वर प्राप्त कर लोगों को खासकर बच्चों को सताना शुरू किया। भयभीत प्रजा ने अपनी पीड़ा राजा रघु को बताई। तब राजा रघु के पूछने पर महर्षि वशिष्ठ ने बताया कि खेलते हुए बच्चों का शोर-गुल या हुडदंग उसकी मृत्यु का कारण बन सकता है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सभी बच्चे एकत्रित होकर नाचने-गाने और तालियां बजाने लगे। जाती हुई शीत ऋतु के कारण सभी ने अग्नि प्रज्वलित की और उसकी परिक्रमा करने लगे। बच्चों द्वारा ये सब करने से अंतत: ढुण्ढा नामक राक्षसी का अंत हुआ। यह दिन ही होलिका तथा कालान्तर में होली के नाम से लोकप्रिय हुआ।
2. लिंगपुराण में होलिका उत्सव को फाल्गुनिका के नाम से जाना जाता है, जिसे बालकों की क्रीड़ाओं से पूर्ण और सुख समृद्धि देने वाला बताया गया है। फाल्गुनिका इसलिए क्योंकि ये पर्व फाल्गुन मास के अंतिम दिन मनाया जाता है।
3. इसी प्रकार वराहपुराण में भी इस उत्सव को पटवास विलासीनी अर्थात् चूर्णयुक्त खेल और लोक कल्याण करने वाला बताया गया है।

होली के बारे में ये भी पढ़ें

Holi 2021: प्रेम और उत्साह का रंग है लाल, हरा है प्रकृति का प्रतीक, जानिए कौन-सा रंग किस भाव को प्रकट करता है

ज्योतिष: होलिका दहन की रात हवा की दिशा से जान सकते हैं कैसा रहेगा आने वाला साल

होली 29 मार्च को, इस त्योहार से सीखें लाइफ मैनेजेमेंट के ये 3 सूत्र, इसे जीवन में भी उतारें

होली एक रंग अनेक: जानिए भारत में किस जगह कैसे मनाते हैं रंगों का त्योहार?

होली के रंगों से भी जीवन में आ सकती है सुख-समृद्धि, राशि अनुसार करें ये उपाय

तंत्र और ज्योतिष उपायों के लिए खास है होली की रात, मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये आसान उपाय

28 मार्च को है फाल्गुन पूर्णिमा, इस दिन चढ़ाएं हनुमानजी को चोला और धन लाभ के लिए करें ये उपाय

सिर्फ भारत ही नहीं अन्य देशों में मनाते हैं होली, जानिए वहां की परंपराएं और मान्यताएं

होलाष्टक में क्यों नहीं किये जाते शुभ कार्य? जानिए इस परंपरा के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण

28 मार्च को सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग के साथ प्रदोष काल में होगा होलिका दहन, नहीं रहेगा भद्रा का साया

21 से 28 मार्च तक रहेगा होलाष्टक, जानिए इससे जुड़ी कथा और इन 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम