सभी को ध्यान रखने चाहिए आचार्य चाणक्य के ये 10 विचार, मुश्किल हालात में दिखाते हैं सही रास्ता

Published : Mar 10, 2021, 11:12 AM IST
सभी को ध्यान रखने चाहिए आचार्य चाणक्य के ये 10 विचार, मुश्किल हालात में दिखाते हैं सही रास्ता

सार

आचार्य चाणक्य परम विद्वान होने के साथ-साथ कूटनीतिज्ञ भी थे। उनकी नीतियों पर चलकर ही चंद्रगुप्त मौर्य भारत से सम्राट बने। आचार्य चाणक्य के विचार आज भी हमें सही-गलत का बोध करवाते हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य परम विद्वान होने के साथ-साथ कूटनीतिज्ञ भी थे। उनकी नीतियों पर चलकर ही चंद्रगुप्त मौर्य भारत से सम्राट बने। आचार्य चाणक्य के विचार आज भी हमें सही-गलत का बोध करवाते हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के ऐसे 10 विचार बता रहे हैं जो कभी न कभी आपके काम जरूर आएंगे। ये हैं वो 10 विचार…

1. वन की अग्नि चन्दन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते है।
2. एक ही देश के दो शत्रु परस्पर मित्र होते है। आपातकाल में स्नेह करने वाला ही मित्र होता है।
3. जो धैर्यवान नहीं है, उसका न वर्तमान है न भविष्य। संकट में बुद्धि ही काम आती है।
4. यदि स्वयं के हाथ में विष फ़ैल रहा है तो उसे काट देना चाहिए।
5. सांप को दूध पिलाने से विष ही बढ़ता है, न की अमृत।
6. एक बिगड़ैल गाय सौ कुत्तों से ज्यादा श्रेष्ठ है। अर्थात एक विपरीत स्वभाव का परम हितैषी व्यक्ति, उन सौ लोगों से श्रेष्ठ है जो आपकी चापलूसी करते है।
7. आग सिर में स्थापित करने पर भी जलाती है। अर्थात दुष्ट व्यक्ति का कितना भी सम्मान कर लें, वह सदा दुःख ही देता है।
8. अन्न के सिवाय कोई दूसरा धन नहीं है। भूख के समान कोई दूसरा शत्रु नहीं है।
9. विद्या ही निर्धन का धन है। विद्या को चोर भी नहीं चुरा सकता।
10. शत्रु के गुण को भी ग्रहण करना चाहिए।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: जानिए मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण, पाप, धन और आभूषण कौन-सा है

चाणक्य नीति: किस व्यक्ति के लिए कोई स्थान दूर नहीं और किसका कोई शत्रु नहीं होता?

चाणक्य नीति: सुंदरता, विद्या और धन किन परिस्थितियों में व्यर्थ माने जाते हैं?

चाणक्य नीति: पिता के अलावा इन 4 को भी उन्हीं के समान ही आदर और सम्मान देना चाहिए

चाणक्य नीति: जानिए हमें, शेर, बगुले, गधे, मुर्गे, कौए और कुत्ते से क्या सीखना चाहिए?

चाणक्य नीति: कैसे लोग हमेशा गरीब नहीं रहते और किन लोगों का कभी विवाद नहीं होता?

चाणक्य नीति: झगड़ालू पत्नी, मूर्ख पुत्र और विधवा पुत्री सहित ये 6 दुख अग्नि के समान जलाते हैं

चाणक्य नीति: जानिए सबसे बड़ा तप, सुख, रोग और धर्म कौन-सा है?

कैसे वृक्ष, स्त्री और राजा जल्दी ही नष्ट हो जाते हैं? जानिए इस चाणक्य नीति से

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

 

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश