केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

Published : Mar 10, 2021, 10:33 AM IST
केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

सार

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। इसे लगाने से लेकर देखभाल तक के लिए कुछ खास नियमों का पालन करना पड़ता है, तभी ये शुभ फल देते हैं, अन्यथा इनका विपरित असर भी आपके परिवार पर हो सकता है। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केले के पेड़ में देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास होता है। यदि घर में केले का पेड़ गलत जगह पर लगा हुआ है या उसकी देखभाल में लापरवाही की जा रही है तो कई तरह की परेशानियां जीवन में बनी रहती हैं। आगे जानिए केले के पेड़ को लगाने और उसकी देखभाल से जुड़े कुछ खास नियम…

1. केले का पेड़ अत्यंत पवित्र होता है, इसलिए इसे ईशान कोण में ही लगाया जाना चाहिए। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।
2. केले के पेड़ को हमेशा घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए। केले के पेड़ के पास तुलसी का पौधा लगाना अनिवार्य है।
3. केले के पेड़ के आसपास अच्छी साफ-सफाई रहना चाहिए। इसमें जरूरत के अनुसार नियमित पानी देते रहें।
4. प्रत्येक गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी चढ़ाएं। रात्रि में घी का दीपक लगाएं। केले के पेड़ के तने में लाल या पीला धागा हमेशा बांधकर रखें।
5. केले के पेड़ को आग्नेय कोण, दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। केले के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के सामने बिलकुल ना लगाएं।
6. केले के पेड़ के समीप कोई भी कंटीला पौधा नहीं लगाना चाहिए, चाहे वह गुलाब का पौधा ही क्यों न हो।
7. केले के पेड़ के आसपास गंदगी ना रखें। पेड़ का जो पत्ता खराब हो रहा हो, या सूखने लगे उसे तुरंत काट दें। केले के पेड़ में हमेशा साफ-स्वच्छ जल ही डालें।
8. केले के पेड़ की जड़ में कोई भी निर्माल्य यानी पूजा में उपयोग किए हुए फूल-पत्ते, सामग्री ना डालें।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं

नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

परंपरा: जानिए किस माह में कौन-सी चीज खाने से परहेज करना चाहिए और क्या खाना चाहिए?

बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

शिवपुराण: जब घर आए कोई मेहमान तो उसे भोजन करवाते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम