हिंदू परंपरा का हिस्सा है ध्वज, इसे घर या मंदिर में लगाने से दूर हो सकते हैं वास्तु और ग्रहों के दोष

Published : Mar 21, 2021, 03:01 PM IST
हिंदू परंपरा का हिस्सा है ध्वज, इसे घर या मंदिर में लगाने से दूर हो सकते हैं वास्तु और ग्रहों के दोष

सार

हिंदू धर्म में ध्वज यानी झंडे का विशेष महत्व है। प्राचीन काल में प्रत्येक घर के ऊपर ध्वज लगाने की परंपरा रही है, लेकिन अब यह परंपरा केवल मंदिरों तक सिमटकर रह गई है।

उज्जैन. वैसे तो ध्वज कई रंगों के होते हैं, लेकिन हिंदू परंपरा में केसरिया ध्वज बहुत खास माना गया है।  दरअसल भगवा, केसरिया या सिंदूरी रंग ऊर्जा, शौर्य, आध्यात्मिकता, सात्विकता का प्रतीक है। इसमें सूर्य का तेज समाया हुआ है। आगे जानिए ध्वज से जुड़ी कुछ खास बातें…

1. ध्वजा का महत्व केवल हिंदू पूजा पद्धति में ही नहीं है, बल्कि यह वास्तु दोष दूर करके घर को नकारात्मक शक्तियों से बचाने का कार्य भी करता है।
2. वास्तु पुरुष सिद्धांत के अनुसार घर की छत व्यक्ति की कुंडली का बारहवां भाव कहलाती है। इस भाव से व्यक्ति के खर्च, आर्थिक नुकसान और धन हानि को देखा जाता है। इस भाव में यदि कोई ग्रह अशुभ फल दे रहा हो तो घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाने से परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
3. घर के उत्तर-पश्चिम कोने में यदि ध्वजा लगाई जाए तो यह वास्तु की दृष्टि से अत्यंत शुभ होता है। इससे उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित समस्त वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
4. भगवान विष्णु के लिए पीली, मां लक्ष्मी और दुर्गा के लिए लाल रंग की ध्वजा लगाई जाती है। शैव परंपरा को मानने वाले केसरिया ध्वजा लगाते हैं।
5. घर के भीतर उत्तर-पूर्व दिशा में केसरिया ध्वज लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
6. शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में सफेद रंग की चमकीली पताका लगवाने से आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आता है।
7. हनुमान जयंती या मंगलवार, शनिवार को हनुमान मंदिर पर लाल पताका लगवाने से समस्त संकटों से रक्षा होती है। शत्रु शांत होते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

इन 10 बातों का ध्यान रखेंगे तो कम होंगी लाइफ की परेशानियां और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था क्या करने से बढ़ सकती हैं मनुष्यों की उम्र

किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं

नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

परंपरा: जानिए किस माह में कौन-सी चीज खाने से परहेज करना चाहिए और क्या खाना चाहिए?

बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

शिवपुराण: जब घर आए कोई मेहमान तो उसे भोजन करवाते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश