कालाष्टमी 2 जून को, इस दिन करें भगवान बटुक भैरव की पूजा, दूर हो सकते हैं रोग और कष्ट

Published : Jun 01, 2021, 10:58 AM IST
कालाष्टमी 2 जून को, इस दिन करें भगवान बटुक भैरव की पूजा, दूर हो सकते हैं रोग और कष्ट

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस बार कालाष्टमी 2 जून, बुधवार को है।

उज्जैन. इस दिन शिवजी के रुद्र स्वरूप भगवान काल भैरव की पूजा की जाती है। काल भैरव के 8 स्वरूप माने गए हैं। इनमें से बटुक भैरव की पूजा गृहस्थ व अन्य सभी भैरव भक्तों द्वारा इस विशेष तिथि के मौके पर की जाती है, जो बेहद ही शुभफलदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली होती है। बटुक भैरव स्वरूप को सौम्य स्वरूप माना गया है। काल भैरव के भक्त साल की सभी कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा और उनके लिए उपवास करते हैं।

नारद पुराण में कालाष्टमी
नारद पुराण के अनुसार, कालाष्टमी पर काल भैरव और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इस रात देवी काली की भी विशेष पूजा का विधान है। शक्ति पूजा करने से काल भैरव की पूजा का पूरा फल मिलता है। इस दिन व्रत करने वाले को फलाहार ही करना चाहिए। इस व्रत के दिन कुत्ते को भोजन करवाना शुभ माना जाता है।

इस व्रत से दूर होते हैं रोग
कालाष्टमी पर्व शिवजी के रुद्र अवतार कालभैरव के प्राकट्य के रूप में मनाया जाता है। ये व्रत बहुत ही फलदायी है। इस दिन व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति के सारे कष्ट मिट जाते हैं और काल उससे दूर हो जाता है। इसके अलावा व्यक्ति रोगों से दूर रहता है। साथ ही उसे हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

ये खास पूजा किए बिना नहीं हो सकता तुला राशि के लोगों का विवाह, जानिए ऐसा क्यों?

अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जानिए इससे जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुन

पैरों में क्यों नहीं पहने जाते सोने के आभूषण? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

परंपरा: यज्ञ और हवन में आहुति देते समय स्वाहा क्यों बोला जाता है?

बनाना चाहते हैं अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली तो ध्यान रखें शास्त्रों में बताई गई ये 5 बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश