हरियाणा में है शीतला माता का प्राचीन मंदिर, महाभारत काल से है इसका संबंध, नवरात्रि में लगता है मेला

Published : Mar 23, 2022, 02:35 PM IST
हरियाणा में है शीतला माता का प्राचीन मंदिर, महाभारत काल से है इसका संबंध, नवरात्रि में लगता है मेला

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को देवी शीतला की पूजा की जाती है। इस बार शीतला सप्तमी 24 मार्च, गुरुवार (Sheetala Saptami 2022) और शीतला अष्टमी 25 मार्च, शुक्रवार (Sheetala Ashtami 2022) को है।

उज्जैन. शीतला माता (Sheetla Mata Puja 2022) को ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है, इसलिए इस दिन घर में ताजा भोजन नहीं पकता। और भी कई मान्यताएं और परंपराएं इस पर्व से जुड़ी हैं। हमारे देश में वैसे तो शीतला माता के कई मंदिर हैं, लेकन उन सभी में गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Mandir, Gurugram) का विशेष महत्व है। हरियाणा के गुड़गांव में स्थित शीतला माता का मंदिर कई आस्थाओं का प्रतीक है यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। लेकिन इससे जुड़ी कथाएं महाभारत काल की हैं। नवरात्रि व अन्य अवसरों पर यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है। आगे जानिए इस मंदिर से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें- 2022 में होंगे 2 सूर्यग्रहण, पहला 30 अप्रैल और दूसरा 25 अक्टूबर को, इनमें से एक भारत में दिखेगा दूसरा नहीं

मंदिर में है खास सरोवर

शीतला माता मंदिर परिसर में शनिदेव, भैरव जी, राधा कृष्ण, राम दरबार, हनुमान, मां दुर्गा समेत सभी देवी देवताओं के अलग-अलग मंदिर हैं। श्रद्धालु अपने बच्चों के पहली बार बाल उतरवाने (मुंडन) के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में बने तालाब का विशेष महत्व है। इस तालाब में अब पूर्वांचल के प्रमुख त्यौहार छठ मैया की पूजा भी होने लगी है। छठ मैया की पूजा के लिए शीतला माता मंदिर परिसर में बने सरोवर को विशेष रूप से सजाया जाता है। 

ये भी पढ़ें- हमेशा उल्टे चलते हैं ये 2 ग्रह, 18 महीने बाद बदलेंगे राशि, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

मंदिर का इतिहास
ये मंदिर महाभारत कालीन बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुरु द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी का ही रूप है देवी शीतला। माता कृपी का आशीर्वाद भगवान कृष्ण ने भी लिया था। द्रोणाचार्य का आश्रम भी यहीं था। इसलिए इस स्थान का नाम गुरु ग्राम है। मुगल काल के दौरान जब सभी मंदिर तोड़े जा रहे थे, उस समय शीतला माता मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया गया और देवी की मूर्ति को तालाब में फेंक दिया गया। बाद में एक श्रृद्धालु को माता शीतला ने सपने में दर्शन दिए। उस भक्त ने तालाब से मूर्ति निकलवाई माता का मंदिर बनवाया। 

ये भी पढ़ें- Sheetala puja 2022: 24 और 25 मार्च को किया जाएगा शीतला माता का व्रत और पूजा, ये है विधि, मंत्र और महत्व
 

चैत्र नवरात्रि में लगता है मेला
चैत्र नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 50 हजार भक्त शामिल होते हैं। आस-पास रहने वाले लोग शीतला देवी को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। बच्चों को होने वाली छोटी मोटी समस्याओं जैसे हकलाने और तुतलाने के ठीक होने की भी यहां मन्नत मांगी जाती है।

ये भी पढें- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से, पहले दिन इस विधि से करें कलश स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त भी
 

कैसे पहुचें?
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन सभी मुख्य रेलवे लाइनों से कनेक्ट है। यहां से से मंदिर के लिए आटो या सिटी बस से जाया जा सकता है। स्टेशन से मंदिर करीब तीन किलोमीटर दूर है। बस से आने वाले लोग गुरुग्राम बस स्टैंड से दो किलोमीटर दूर आटो या सिटी बस से पहुंच सकते हैं।
 

ये भी पढ़ें 

23 मार्च को उदय होगा गुरु, शिक्षा के मामलों में होंगे बड़े बदलाव, इन 3 राशि वालों का शुरू हो सकता है बुरा समय


9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है?

काशी में जलती चिताओं के बीच मुर्दों की राख से खेली गई होली, इस परंपरा में छिपा है गहरा ‘रहस्य’?

23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

सूर्य पर पड़ रही है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ होता है ऐसा योग, 14 अप्रैल तक इन 4 राशि वालों को रहना होगा बचकर

PREV

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें