ये 3 काम करने से जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, इनसे हमेशा बचकर रहना चाहिए

Published : Jul 21, 2021, 09:12 AM ISTUpdated : Jul 21, 2021, 11:14 AM IST
ये 3 काम करने से जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, इनसे हमेशा बचकर रहना चाहिए

सार

हमारे धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े कई सूत्र बताए गए हैं। ये सूत्र आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखता है, उसे अपने जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

उज्जैन. गरुड़ पुराण में 3 ऐसे बातों के बारे में बताया गया है, जिन्हें छोड़ देने में ही भलाई होती है। जो मनुष्य स्थाई यानी जीवनभर सुख और शांति चाहता है, उसे तो यह तीन आदतें तुरंत ही छोड़ देना चाहिए। आगे जानिए कौन-से हैं वो 3 काम…

श्लोक-
यदीच्छेच्छाश्र्वतीं प्रीतिं त्रीन् दोषान् परिवर्जयेत्।
धूतमर्थप्रयोगं च परोक्षे दारदर्शनम्।।

1. पैसों का लेन-देन करना
पैसा हर किसी के जीवन का आधार होता है। पैसों के बिना सुखी जीवन की कामना करना संभव नहीं होता। कई लोग बिना मेहमत किए पैसों की चाह रखते हैं, जिसके चलते वे अपने मित्रों और रिश्तेदारों से पैसों का देन-लेन करते रहते हैं। कई बार यही बात मनुष्य के संबंधों की बर्बादी का कारण भी बन जाती है। यह आदत मनुष्य के संबंधों के साथ उसकी सुख-शांति भी छीन सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सकें इस आदत को छोड़ देना चाहिए।

2. स्त्रियों को बुरी नजर से देखना
काम भावना मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक होती है। हर किसी को अपने काम भाव पर नियंत्रण रखना चाहिए, वरना यही बात उसके लिए दुःखों और परेशानियों का कारण भी बन सकती है। जो मनुष्य पराई स्त्रियों को बुरी नजर से देखता है, वह अपनी काम भावना को शांत करने के लिए किसी के भी साथ बुरा व्यवहार भी कर सकता है। जिसकी वजह से उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। स्थाई सुख चाहने वालों के ऐसा भावनाएं त्याग देनी चाहिए।

3. जुआ खेलना
जुआ खेलना कई लोगों की आदत में आ जाता है। कई लोग इसे स्टेटस सिंबल भी मानते हैं, लेकिन यह आदत किसी भी मनुष्य के मान-सम्मान और जीवन को खत्म कर सकती है। जुए की लत में मनुष्य अपना लालच पूरा करने के लिए खुद के साथ-साथ अपने परिवार के भी नुकसान का कारण बन जाता है। यह आदत किसी के भी जीवन को दुःखों और शर्मिदगी से भर सकती है। जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ने में ही भलाई होती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

वैदिक काल से चली आ रही है लकड़ी के खड़ाऊ पहनने की परंपरा, जानिए क्या है इसका वैज्ञानिक कारण?

पैर घसीटकर चलने से अशुभ फल देते हैं राहु और शनि, हमारी ये आदतें बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण

धर्म ग्रंथों से जानिए कैसे लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है

रामायण से सीखें लाइफ मैनेजमेंट के ये 5 खास सूत्र, यहां छिपा है जिंदगी बदलने का फॉर्मूला

सूर्यास्त के बाद ये 5 काम करने से बचना चाहिए, इससे बढ़ सकती हैं हमारी परेशानियां

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम