दीपावली 27 अक्टूबर को, अंधकार के विरुद्ध लड़ने का संदेश देता है ये उत्सव

Published : Oct 16, 2019, 10:56 AM IST
दीपावली 27 अक्टूबर को, अंधकार के विरुद्ध लड़ने का संदेश देता है ये उत्सव

सार

कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार भारतीय सभ्यता, संस्कृति का एक सर्व प्रमुख त्योहार है।

उज्जैन. दीपावली का पर्व मनाए जाने के पीछे कई कथाएं व किवंदतियां प्रचलित हैं। लेकिन इन सबके पीछे का सार एक ही है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बार यह पर्व 27 अक्टूबर को है।
दीपावली वास्तव में एक त्योहार नहीं है बल्कि यह त्योहारों का समूह है। दीपावली का पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है। सबसे पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस (इस बार 25 अक्टूबर) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। अगले दिन यमराज के निमित्त नरक चतुर्दशी (26 अक्टूबर) का व्रत व पूजन किया जाता है। इसके दूसरे दिन दीपावली (27 अक्टूबर) मनाई जाती है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा (28 अक्टूबर) की जाती है। वहीं द्वितीया को भाई दूज (29 अक्टूबर) का पर्व मनाया जाता है।

ये है दिवाली से जुड़ा लाइफ मैनेजमेंट
पुरातन काल से ही हिंदू धर्मावलंबी दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाते आ रहे हैं। अमावस्या के गहन अंधकार के विरुद्ध नन्हें दीपकों के प्रकाश का संघर्ष रूपी संदेश देना ही इस त्योहार का मूल उद्देश्य है। यहां अंधकार का अर्थ मन के भीतर के नकारात्मक भावों से हैं वहीं दीपक उसी मन मे छिपे बैठे सकारात्मक भावों का प्रतीक है। दीपावली पर्व को अगर भारतीय संस्कृति की अस्मिता का प्रतीक कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश