Aaj Ka Panchang 22 January 2026: तिलकुंद चतुर्थी आज, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jan 22, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 January 2026

सार

22 January 2026 Ka Panchang: 22 जनवरी, गुरुवार को तिलकुंद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन गुप्त नवरात्रि का चौथा भी रहेगा, जिसमें देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। आगे जानिए गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें राहुकाल का समय… 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा, जिसमें देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। गुरुवार को तिलकुंद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, जिसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन वरियान, परिघ, वज्र और मुद्गर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य

22 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: क्या बिना मुहूर्त भी बसंत पंचमी पर कर सकते हैं विवाह?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 59 मिनिट से 03 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

22 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:03 PM
चन्द्रोदय - Jan 22 9:24 AM
चन्द्रास्त - Jan 22 9:26 PM

22 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (22 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 11:17 से दोपहर 12:38 तक
दोपहर 12:16 से 01:00 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:38 से 01:59 तक
दोपहर 01:59 तक 03:20 तक
शाम 06:03 से 07:41 तक

22 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:13 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:56 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:33 AM और 03:09 PM – 03:53 PM
वर्ज्यम् - 08:52 PM – 10:28 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal (22 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों को होगी धन हानि
6 राशियों पर होगी धन वर्षा, 21 जनवरी को शुक्र का गोचर बनाएगा राजयोग!