आज का राशिफल: 7 जून 2026 को राक्षस योग, 3 राशि वालों के लिए खतरे की घंटी

Published : Jun 07, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 जून 2026 को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? इस दिन कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा? 7 जून को शुभ-अशुभ योगों का किस राशि पर कैसा असर होगा?

PREV
113
7 जून 2026 का राशिफल

7 June 2026 Ka Rashifal: 7 जून 2026 रविवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, मातंग और राक्षस नाम 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इन योगों का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
सूर्य गोचर 2026: 15 जून से बढ़ेगी 4 राशियों की चुनौतियां-मिल सकती है बुरी खबर

213
मेष राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। घर की सुविधाओं पर ध्यान देंगे।

ये भी पढ़ें-
नाम के पहले अक्षर से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज?

313
वृषभ राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में संयम बनाए रखें। करियर से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। आपका शांत और विनम्र स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा।

413
मिथुन राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। अपरिचित लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। दिन सामान्य रूप से बीतेगा।

513
कर्क राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

गलत संगति से दूर रहें नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। धन संबंधी मामलों को लेकर परिवार में मतभेद संभव हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अनावश्यक दिखावे से दूरी बनाकर रखें। चल रहे कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

613
सिंह राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। करीबी मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन रही है। कमर दर्द या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर का माहौल व्यवस्थित और शांत रहेगा। उधार लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महंगी वस्तुओं की खरीदारी का मन बनेगा।

813
तुला राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

913
वृश्चिक राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

साझेदारी से जुड़े मामलों में ईमानदारी रखें। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर तनाव कम होगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देंगे। आज विवादों और बहस से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में सफलता मिलेगी।

1013
धनु राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

मीडिया और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं और लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन उपलब्धियां दिलाने वाला है। छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

1113
मकर राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर दिखाई देगा। दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप करने से बचें। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए मामलों को धैर्यपूर्वक सुलझाने में सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कुछ लोग आपके कामों में बाधा डाल सकते हैं। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। समय पर भोजन न करने से सिरदर्द या रक्तचाप की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी को लेकर चिंता बनी रह सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories