23 जून 2023 का अंक राशिफल: कौन फंस सकता है कानूनी विवादों में-किसे मिलेगी पुरखों की संपत्ति? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

23 June 2023 Numerology Rashifal: अंक ज्योतिष का चलन वर्तमान में तेजी से फैलता जा रहा है। ये विधा भी अन्य ज्योतिष विधाओं जितनी ही उपयुक्त है। कुछ लोग इसे पश्चिमी देशों से जोड़ते हैं, लेकिन ये विधा भारत से ही दूसरे देशों में गई थी।

 

Manish Meharele | Published : Jun 22, 2023 7:20 AM IST

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 23 जून, शुक्रवार को अंक 1 वाले पैसों से जुडे मामलों में अधिक सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अंक 2 वालों को मानसिक शांति मिलेगी, इनकी पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। अंक 3 वाले अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें, शांति से काम लेने पर परेशानियों का समाधान संभव है। बिजनेस की स्थितियां अंक 4 वालों के पक्ष में रहेंगी, इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में अधिक सावधानी की जरूरत है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। समस्याओं का समाधान होगा। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। मौज-मस्ती में भी समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। जो काम आपको आसान लग रहा है, वो कठिन हो सकता है। बिजनेस में जुड़ी योजनाओं पर पुनर्विचार करना जरूरी है। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। उचित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। तनाव दूर हो जाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी से विवाद में न पड़ें। अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। धैर्य और विवेक से स्थिति सामान्य हो जायेगी। दैनिक जीवन में कुछ बदलाव आ सकता है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों और युवाओं को परीक्षा के नतीजे अपने पक्ष में मिल सकते हैं। घर में शुभ प्रसंग हो सकता है।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिना मतलब किसी से बहस न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। करीबी लोग ही आपके काम में दखल दे सकते हैं। बिजनेस की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज कुछ विशेष कार्य पूरे कर सकेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति विवाद किसी के हस्तक्षेप से सुलझ सकते हैं।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी तरह की यात्रा से बचें। लोगों के साथ व्यवहार करते समय भावनाओं को हावी न होने दें। आपके साथ धोखा हो सकता है। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। ईगो छोड़कर काम करेंगे तो समाज में विशेष सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर नई परेशानी सामने आ सकती है।

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आज किसी से विवाद हो सकता है। समझदारी से हर समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। अच्छी किताबें पढ़ने में समय बीतेगा। बिजनेस में नई सफलता मिलेगी। पारिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। धन संबंधी योजना सफल होगी।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बचें। करीबी लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस में बड़ा फायदा होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों भाग लेने से रिश्ते मजबूत होंगे। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। कोई फंसा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि ईर्ष्या के कारण लोग आपके बारे में गलत प्रचार कर सकते हैं। गलत कामों में समय बर्बाद न करें। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। पुरानी गलतफहमी दूर होगी। आर्थिक पक्ष उत्तम बना रहेगा। पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है। कड़ी मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि धन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। आप कोई लाभकारी योजना खो सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक स्थिति काफी सकारात्मक रहेगी। लोग आपकी प्रतिभा को भी पहचानेंगे।



ये भी पढ़ें-

यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर खींचते हैं भगवान जगन्नाथ का रथ, सालों से मुस्लिम परिवार दे रहा रस्सी


Mahakal Sawari Ujjain 2023 Date: उज्जैन में भक्तों का हाल जानने निकलेंगे बाबा महाकाल, जानें कब-कब निकलेगी सवारी?


Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथयात्रा को क्यों कहते हैं Chariot और Car Festival?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!