26 मई 2023 का अंक राशिफल: इन्वेस्टमेंट से किसे होगा फायदा-बिजनेस में किसका टर्न ओवर बढ़ेगा? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से

Published : May 26, 2023, 05:15 AM IST
Numerology-26-May-2023

सार

जिस तारीख पर किसी व्यक्ति का जन्म होता है, वो भी बहुत खास होती है क्योंकि जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर ही मूलांक, जन्मांक आदि निकाले जाते हैं, जिसके आधार ही व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 26 मई को अंक 1 वालों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इन्हें अपनी योजनाओं को गुप्त रखा होगा। अंक 2 वालों को बिजनेस में फायदा होगा, ये किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अंक 3 वाले गलत कामों में पैसा खर्च करेंगे, जिसके कारण विवाद हो सकता है। अंक 4 वालों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इन्हें अपने खर्च पर लगाम लगानी होगी। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके पर्सनल कामों में कुछ रूकावट आ सकती है, जिसके कारण बिजनेस पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन में हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। आज आप किसी ऐसी संस्था से जुड़े सकते हैं जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाना होगा, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। बिजनेस में किए गए बदलाव फायदेमंद साबित होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों से मिलकर खुशी का अनुभव होगा।

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर बनाकर रखनी होगी, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। गलत कामों में पैसा खर्च होगा, जो विवाद का कारण बनेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो दिन अच्छा है।

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। अजनबी लोगों से ज्यादा बात न करें। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। पहले के अटके हुए काम आज हो सकते हैं। मेहनत के अनुसार सही परिणाम मिलेगा।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि छोटी सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज कोई निर्णय लेना मुश्किल रहेगा। घर की खरीदारी में समय बिताएंगे। खर्चा अधिक होगा। किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। रिश्तेदार से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है।

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज बिनजेस में अच्छा-खासा मुनाफा होगा। थोक व्यापार का टर्नओवर भी बढ़ेगा। व्यस्ततता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। निवेश के लिए का दिन बहुत अच्छा है। भूमि-भवन से लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि इमोशनल होकर गलत फैसला ले सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है। राजनीतिक लोगों से मेल-जोल काम आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। संतान से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज यात्रा पर जाने का विचार त्याग दें। बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। काम के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखें। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शुभ है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं संतान के कारण पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। कब्ज व गैस की समस्या रहेगी, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, जिससे आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ा हुआ रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ काम आएगा। प्रेक्टिकल होकर ही कोई भी निर्णय लें।



ये भी पढ़ें-

Nautapa 2023: क्या होता है नौतपा, कब से कब तक रहेगा? जानें इससे जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं


Good Luck Tips: रोज इन 5 पेड़-पौधों पर चढ़ाएं जल, दूर होगी पैसों की तंगी


पूजा करते समय दीपक का बुझना होता है अपशकुन, ऐसा हो तो क्या करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल