11 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 11 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

Published : Aug 11, 2023, 04:00 AM IST
Rashifal-11-AUg-2023

सार

11 अगस्त शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. 11 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, इन्हें इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। वृषभ राशि वालों का समय बर्बाद होगा, इन्हें कर्ज से बचना होगा। मिथुन राशि वालों को लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, इनका किसी से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वालों की लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…

मेष राशिफल 11 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त, मेष राशिफल के अनुसार, आज किसी भी तरह का व्यापारिक यात्रा पर जानें से बचें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्या हो सकती है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अच्छा है। क्रोध और अहंकार के कारण मामले बिगड़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल 11 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, आलस्य में समय बर्बाद होगा। बजट बनाकर ही हर काम करें। अगर आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो इस समय इससे बचना होगा। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी। सेहत में सुधार होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

मिथुन राशिफल 11 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 11 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। नई योजना शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद की संभावना है।

कर्क राशिफल 11 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त, कर्क राशिफल के अनुसार, कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। जिद्दी व्यवहार रिश्ते को खराब कर सकता है। बिजनेस की गतिविधियां धीमी रहेगी। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशिफल 11 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त आज का सिंह राशिफल, गलतफहमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से फायदा होगा।

कन्या राशिफल 11 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 11 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, कोई प्रोजेक्ट रूक सकता है, जिससे परेशानी होगी। निगेटिव बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार में प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की चर्चा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को अभी टालना ही बेहतर रहेगा। बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है।

तुला राशिफल 11 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त, तुला राशिफल के अनुसार, स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। बिजनेस में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक कामों में योगदान रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 11 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक नहीं है। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी। काम ज्यादा होने से थकान का अनुभव होगा। बच्चों की उन्नति देखकर खुशी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी।

धनु राशिफल 11 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 11 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, निगेटिव विचार आपको परेशान करेंगे। इनकम और खर्च में समानता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी।

मकर राशिफल 11 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त, मकर राशिफल के अनुसार, टेंशन के कारण सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेगी। अटका हुआ कोई काम पूरा सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 11 August 2023)
11 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, निगेटिव चीजों को अवाइड करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मौसमी बीमारियाँ जैसे सर्दी, बुखार आदि रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पति-पत्नी का रिश्ता गहरा होगा। अनुभव में कमी से परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल 11 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 11 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अनियमित खान-पान से पेट के रोग हो सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलेगा और प्रिय मित्र से बातचीत भी होगी। कठिन समय में राजनीतिक मदद मिल सकती है।



ये भी पढ़ें-

ये 1 नाम लेने से भाग जाते हैं विषैले और खतरनाक सांप, जानें क्या है ये मान्यता?


Parma Ekadashi 2023: 3 साल में एक बार आती है परमा एकादशी, इस बार कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त भी


Nagpanchami 2023: सपने में दिखे सांप तो जानें ये किस बात का संकेत है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज