15 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 15 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

15 अगस्त मंगलवार को सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 03:43 से शाम 05:19 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 14, 2023 4:59 AM IST

उज्जैन. 15 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, इनकी लव लाइफ भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मिथुन राशि वालों का खर्च अचानक बढ़ सकता है, इन्हें बजट का ध्यान रखना होगा। कर्क राशि वालों को कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 15 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। पैसों की तंगी दूर होगी। सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी, सेहत में सुधार होगा।

वृषभ राशिफल 15 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, लव लाइफ में पॉजिटिव चेंज आएंगे। वर्क प्लेस पर किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जो काम शुरू करेंगे, खत्म करके ही छोड़ेंगे। जल्दबाज़ी में निवेश न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल 15 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 15 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मदद करने वाले लोगों से चमत्कार की उम्मीद न करें। किसी भी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल 15 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। नया प्रेम संबंध बनने की संभावना प्रबल है। सीक्रेट बातें किसी को न बताएं। विवाद या कार्यालय की राजनीति, आज आप हर मामले में सफलता पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्नति भी निश्चित है।

सिंह राशिफल 15 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त आज का सिंह राशिफल, लव लाइफ के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई अप्रत्याशित पुरस्कार आपको समाजसेवा के लिए मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। अटका पैसा मिल सकता है।

कन्या राशिफल 15 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 15 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, अगर आपके हाथों से कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर लें, यही आपके हित में होगा। आपको कमीशन-लाभांश- या रॉयल्टी से अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। घर में ख़ुशनुमा माहौल रहेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

तुला राशिफल 15 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, जीवनसाथी से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अच्छे बदलाव का अनुभव हो सकता है। आज आपको बच्चों की शिक्षा पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। सेहत में लापरवाही बिल्कुल न बरतें, बाद में पछताना पड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल 15 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, नौकरी में कुछ क्रिएटिव करने का मौका मिलेगा। प्रत्येक कार्य समय पर पूरा होगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन इससे किसी का अहित नहीं होना चाहिए। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। सेहत और लव लाइफ की स्थिति ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 15 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 15 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, आज आपकी लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं। खुद को सही साबित करने के लिए अपने पार्टनर से झगड़ सकते हैं। वरिष्ठों का दबाव घर में तनाव बढ़ा सकता है। साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं।

मकर राशिफल 15 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, रोमांस के लिए अच्छा दिन है। लव लाइफ की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। इन्वेस्टमेंट से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। दोस्तों से मदद मिलेगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

कुंभ राशिफल 15 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 15 August 2023)
15 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, नौकरीपेशा लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। काम का दबाव घर में भी कलह पैदा कर सकता है। कर्ज़ वसूल कर सकते हैं। किसी नए काम के लिए लोन लेना पड़ सकता है। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार होगा।

मीन राशिफल 15 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 15 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी अपने ऊपर हावी न होने दें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई नया मकान या प्लाट आज खरीद सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ समय बीतेगा।


ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2023: साल में सिर्फ 10 दिन के लिए खुलता है ये रहस्यमयी नाग मंदिर, इसे कहते हैं MP का ‘अमरनाथ’


Ghee Sankranti 2023: कब है घी संक्रांति, क्यों मनाया जाता है ये पर्व?


नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!