22 सितंबर 2023 को लव लाइफ में किसे मिलेगा धोखा-कौन फंस सकते है कानूनी मामलों में? जानें डेली राशिफल से

22 सितंबर, शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:49 से दोपहर 12:19 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 21, 2023 9:28 AM IST

उज्जैन. 22 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले लोग सामाजिक कायर्क्रम में शामिल होंगे, इनके परिवार में सुख-शांति रहेगी। वृषभ राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, इनकी गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। मिथुन राशि वालों की सेहत खराब हो सकती है, इन्हें कईं मामलों में धैर्य रखने की जरूरत है। कर्क राशि वालों का संतान से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है, इनकी लव लाइफ से जुड़ी समस्या दूर होगी। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक सामने कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। निगेटिव प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। पुराने अटके हुए मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। समय के साथ पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि क्रोध और जल्दबाजी से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। बिजनेस में कुछ परेशानी आ सकती है। थकान और तनाव से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। भाइयों से चल रहा पुराना विवाद आज किसी के हस्तक्षेप से सुलझ सकता है। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है।

कर्क राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक खर्चों में कटौती करें, नहीं तो बाद में पैसों की तंगी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े मामले गंभीरता से लें। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। संतान से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी के कारण कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

सिंह राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि कारोबार में मंदी रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज न लें। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर हो सकते हैं। सेहत अच्छी रह सकती है। अचानक आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह मिलेगी, जिससे फायदा होगा।

कन्या राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पैसों को लेकर रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नकारात्मक गतिविधियों और व्यसन वाले लोगों से दूर रहें। परिवार के सदस्यों को आपसे उम्मीदें होंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे धन लाभ के योग भी बनेंगे। आज कोई बड़ी खबर आपको फोन के माध्यम से मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस से जुड़ी नई योजना शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नियमित रूप से अपना चेकअप करवाएं। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिल सकती है। भूमि क्रय संबंधी कार्यों में अधिक लाभ की उम्मीद न रखें।

धनु राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि ऑफिस में अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे, जिससे भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक संस्था से जुड़े कार्यों में भी आप योगदान देंगे। आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। नईं योजनाएं शुरू करने के लिए समय ठीक है।

मकर राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, वहीं कुछ लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खास नहीं है। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समय बिताने का बहाना ढूंढेंगे। पेट की खराबी के कारण आप असहज महसूस करेंगे। शॉपिंग जैसे कामें में आनंददायक समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी।

मीन राशिफल 22 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दूसरे लोगों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी नजदीकी मित्र के संबंध में अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। सही समय पर सही निर्णय लेने से आपकी समस्याएं हल हो जाएंगी।


ये भी पढ़ें-

कनाडा में हैं एक से बढ़कर एक मंदिर, इन 5 की बात है सबसे अलग


अनंत चतुर्दशी से पहले गणेश प्रतिमा का विसर्जन सही या गलत?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Iran-Israel War: ईरान का टॉप मिलिट्री कमांडर लापता! क्या इजरायल ने इस्माइल कानी को भी कर दिया ढेर?
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts