23 सितंबर 2023 किस राशि वाले को हो सकता है धन लाभ-कौन फंसेगा विवादो में? जानें डेली राशिफल से

23 सितंबर, शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से चर और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:49 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 22, 2023 8:36 AM IST

उज्जैन. 23 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, ये किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, इन्हें कोई लोन भी मिल सकता है। कर्क राशि वाले की लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि ऑफिस में आज थोड़ा तनाव हो सकता है। काम के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री से फायदा होगा। पति-पत्नी के रिश्ते घनिष्ठ हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। बच्चों के करियर को लेकर चिंता सताएगी। संतान से सुख मिलेगा। दूसरों के विवाद में न पड़ें।

मिथुन राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अगर आप वाहन ऋण लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। काम की अधिकता से थकान हो सकती है। महत्वपूर्ण योजना शुरू करने का सही समय है। अपनी क्षमताओं और ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। रुपए के लेन-देन पर विशेष ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि कोई महत्वपूर्ण काम होने से आपमें ईगो आ सकता है। पति-पत्नी के बीच कोई विवाद संभव है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कोई नईं योजना आपके दिमाग में रहेगी। किसी करीबी मेहमान के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि संतान संबंधी कोई आशा पूरी न होने से मन निराश रहेगा। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अगर आप अपनी संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है।

कन्या राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि निजी काम की वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति रहेगी। अपनी गुप्त योजनाओं के बारे में किसी को कुछ न बताएं। जितनी मेहनत करोगे, उतना फल मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है। सेहत के मामले ठीक रहेंगे।

तुला राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, नहीं तो बड़ी सफलता हाथ से निकल सकती है। युवाओं को मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग पहसे ले नौकरी में हैं उनका इंक्रीमेंट और प्रमोशन संभव है। ससुराल पक्ष से फायदा होने के योग इस समय बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि दूसरों की निगेटिव बातों पर ध्यान न दें और अपना काम ईमानदारी से करें। नौकरी में आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।

धनु राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि संपत्ति से जुड़ा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। किसी से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार होगा। खांसी, बुखार के साथ संक्रमण भी हो सकता है। कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धन लाभ होने के योग आज बन रहे हैं। परिवार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें तो बेहतर रहेगा।

कुंभ राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी को पैसा उधार न दें। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप दिन भर एक्टिव रहेंगे। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

मीन राशिफल 23 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि कार्य से आज अधिक लाभ होने की संभावना है। आप नए जोश के साथ अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। परिवार के लोग मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई मागंलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खबर आपका दिन बना सकती है।


ये भी पढ़ें-

Rahu Ketu Ke Upay: अक्टूबर 2023 में राहु-केतु बदलेंगे राशि, बचना चाहते हैं इनके बुरे प्रभाव से तो करें ये उपाय


क्या गणेश प्रतिमा की पीठ देखने से धन हानि होने लगती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Maharashtra: दलित के किचन Rahul Gandhi ने पकाया खाना, क्या खाकर हो गए परेशान?
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा