
25 November 2025 Ka Rashifal: 25 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को किसी से विवाद संभव है, सोचे काम अटक सकते हैं। वृषभ राशि वालों का ट्रांसफर संभव है, ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वाले बीमार हो सकते हैं, गैरकानूनी कामों से दूर रहें। कर्क राशि वालों को सम्मान मिलेगा, पारिवारिक तनाव दूर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
अपनी योग्यता के अनुसार आपको काम मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। बिजनेस के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। निजी संबंधों में खटास आ सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों से प्रभावित होना ठीक नहीं है, इससे नुकसान हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। तंत्र-मंत्र की ओर रूझान बढ़ेगा।
इस राशि के लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। किसी के कहने में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। गैरकानूनी काम करने वाले लोगों से दूर रहें, यही आपके लिए सबसे बेहतर है।
इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर की सजावट पर अधिक ध्यान देंगे और इस पर खर्च भी करेंगे। बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
इस राशि के लोगों को दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं जिससे बड़ा लाभ भी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। यात्रा सफल रहेगी।
इस राशि के लोग किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वर्क प्लेस पर नए लोगों से मिलना होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।
इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हार्ट पेशेंट अपनी सेहत का ध्यान रखें, नियमित चेकअप करवाएं। विरोधी आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। किसी से भीकोई वादा न करें। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।
इस राशि के लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए काम को लेकर महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। पैसों की तंगी दूर होगी। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। दिन बहुत शुभ रहेगा।
आज आप आलस का अनुभव करेंगे। कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे, जिसका भविष्य में इन्हें नुकसान होगा। दूसरों को बिना मांगे कोई सलाह न दें। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें। संतान पर नजर रखें।
आज वर्क प्लेस पर काम ज्यादा रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में जाएंगे।
बिना मांगे किसी सलाह देंगे तो अपमान का सामना करना पड़ेगा। लाइफ लार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। दूसरों के विवादों से बचकर रहें। विदेश से पैसों की आवक होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है।
वैवाहिक सुख का भरपूर मजा लेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार की सहमति से फैसले लें। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।