27 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 27 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

27 अगस्त 2023, रविवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:11 से 6:45 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 26, 2023 8:05 AM IST

उज्जैन. 27 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, इनका कोई मनचाहा काम पूरा हो सकता है। वृषभ राशि वालों के परिवार में सुख-शांति रहेगी, ये सेहत के मामलों में सावधान रहें। मिथुन राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, कोर्ट-कचहरी के फैसले इनके पक्ष में आ सकते हैं। कर्क राशि वाले खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 27 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। काम अधिक होने से सेहत पर असर पड़ सकता है। मनचाहा काम पूरा होने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशिफल 27 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। गले में किसी प्रकार के संक्रमण की समस्या हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा अनुबंध यानी डील हो सकती है। सेहत के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल 27 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 27 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, भाइयों के साथ चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी यात्राओं को फिलहाल टाल दें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। तनाव और चिंता के कारण अनिद्रा जैसी शिकायत हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं।

कर्क राशिफल 27 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, घरेलू सुविधाओं पर खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या बहस हो सकती है। घर में किसी समस्या के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोग अपना विशेष ख्याल रखें।

सिंह राशिफल 27 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त आज का सिंह राशिफल, किसी से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अनावश्यक बातों पर ध्यान न देकर समय बर्बाद न करें। पति-पत्नी के संबंधों में ताजगी बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। सेहत में सुधार हो सकता है।

कन्या राशिफल 27 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 27 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलेगा। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानियां रहेंगी। युवाओं को मेहनत के अनुरूप फल मिलने से राहत महसूस होगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह काम आएगी। निगेटिव लोगों से दूर रहें।

तुला राशिफल 27 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, नया काम शुरू करने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर लें। बिजनेस के कारण किसी से विवाद हो सकता है। कुछ खास लोगों के संपर्क में रहने से फायदा होगा। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर समय खराब न करें।

वृश्चिक राशिफल 27 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। आपकी मेहनत और प्रयास सफल होंगे। विवाह योग्य लोगों से अच्छे रिश्ते को लेकर बातचीत भी शुरू हो सकती है।

धनु राशिफल 27 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 27 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

मकर राशिफल 27 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, किसी प्रिय मित्र के संबंध में अप्रिय सूचना मिलने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि राशिफल 27 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 27 August 2023)
27 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 27 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 27 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब हो सकते हैं। निवेश संबंधी कामों में किसी तरह का कोई जोखिम न लें। प्रेमी/प्रेमिका को डेट पर जाने का भी मौका मिलेगा। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। घर के रख-रखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

सावन की अंतिम एकादशी 27 अगस्त को, ये 5 उपाय दिलाएंगे शुभ फल


गुड लक के लिए राखी पर किस देवता को कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!