Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?

Published : Dec 06, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: 6 दिसंबर, शनिवार को बुध ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किसकी लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

6 December 2025 Ka Rashifal: 6 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले बड़ी डील करेंगे, बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। वृषभ राशि वाले घूमने जा सकते हैं, माता की सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, ये कहीं घूमने जा सकते हैं। मिथुन राशि वाले मन की बातें शेयर करेंगे, किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स

मेष राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज संपत्ति को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है। प्रेमी जोड़े विवाह बंधन में बंध सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सुख और शांति रहेगी। नए-नए लोगों से मुलाकात होगी। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

ये भी पढ़ें-
Hindu Panchang: शुरू हुआ हिंदू पंचांग का दसवां महीना, जानें क्या है नाम, कब तक रहेगा?

वृषभ राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

कुछ लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। फिजूलखर्ची होने से बजट बिगड़ सकता है। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। बिजनेस में जल्दबाजी से नुकसान संभव है। माता की सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे।

मिथुन राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ बॉंडिंग और मजबूत होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप सबसे अपने मन की बातें शेयर करेंगे। किसी बात को लेकर आपका मजाक बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। प्रेम संबंधों को लेकर मन विचलित रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई भी काम न करें।

सिंह राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपका ध्यान रखेगा। वर्क प्लेस पर चल रही दूरियां खत्म होंगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ा आर्डर आज मिल सकता है।

कन्या राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को अच्छी खबर आज मिल सकती है। विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। समाज में आपका प्रभाव पड़ेगा। आपकी दिनचर्या पहले से ठीक रहेगी। किसी बात को लेकर मन में कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी। कुछ काम अटक सकते हैं।

तुला राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्च कम करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर से विवाद संभव है। सेहत के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पैसों के हिसाब से दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी योग्य व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी। मन में किसी बात को लेकर अज्ञात भय बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। संतान पर नजर रखें।

धनु राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने निर्णय दूसरों पर न थोपें। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने काम को और अच्छे से करने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग आज कुछ नया सीख सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। युवा अपने करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर आप चिंता करेंगे।

मीन राशिफल 6 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस या नौकरी से जु़ड़ी किसी यात्रा पर आपको जाना पड़ेगा। किसी मामले में अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दिन आपके अनुकूल फल देने वाला नहीं । सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करेंगे। कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल