
7 December 2025 Ka Rashifal: 7 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी, घर का माहौल अनुशासित रहेगा। वृषभ राशि वाले मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, सेहत अच्छी रहेगी। कर्क राशि वाले को पुराने रोग परेशान करेंगे, स्टूडे्ंट्स लापरवाह हो सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Mesh Rashi Nature: कैसा होता है मेष राशि वालों का नेचर? जानें 10 रोचक फैक्ट्स
इस राशि के लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। घर में वातावरण बहुत ही अनुशासित रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कठिन परिस्थिति में आप सूझबूझ से मामला सुलझाने में सफलता हासिल करेंगे।
ये भी पढ़ें-
Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स
इस राशि के लोग किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। किसी से भी ज्यादा उम्मीद न रखें नही तो निराशा होगी। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल है। साझेदारी से जुड़े कामों में सफलता मिलने की उम्मीद है। खेलकूद में आपकी रूचि बहुत ज्यादा रहेगी। विदेश से धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। संतान से सुख भी मिल सकता है।
इस राशि के लोगों को पुराने रोग उभर सकते हैं। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम हो सकता है। माता के साथ संबंधों में सुधार होगा। ना चाहते हुए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स लापरवाह हो सकते हैं।
इस राशि के लोग गैर कानूनी कामों में फंस सकते हैं। आपको दूसरों की सहायता करके प्रसन्नता होगी। किसी वजह से आपको प्रसिद्धि भी मिल सकती है। लंबे समय से अटकी इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी योजनाओं का अच्छा-खास फायदा होगा।
इस राशि के लोग अपनी योजनाओं में बदलाव करेंगे। समाजसेवा में आपकी रुचि अधिक रहेगी। स्थाई संपत्ति से लाभ होगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वर्क प्लेस पर आपको बहुत तारीफ होगी। कुछ काम मेहनत के बाद भी पूरे नहीं हो पाएंगे। आज किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये अटक सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर कलह हो सकती है। यात्रा में बहुत सी परेशानियां आ सकती हैं।
बेकार के कामों में पैसा खर्च हो सकता है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही बड़ा दुख दे सकती है। समय रहते समस्याओं को सुलझा लें आपके लिए यही बेहतर है। मित्रों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। शुगर पेशेंट अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। दिल की बजाए दिमाग से काम लें तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। नए लोगों से संपर्क बन सकता है। धन के मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ने की योजनाएं बनाएंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। घर में धर्म-कर्म वाला माहौल रहेगा। बिना विचार किए कोई भी काम न करें। वर्क प्लेस पर मेहनत ज्यादा करनी होगी।
इस राशि के लोग बुरे लोगों की संगति से बचें। शंकालु स्वभाव के कारण पार्टनर से आपका विवाद हो सकता है। जो लोग कमीशन का काम करते हैं, उन्हें नुकसान होने की संभावना है। काम से अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
आज लाइफ पार्टनर से आपकी अपेक्ष ज्यादा रहेगी। नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, यही आपके लिए अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। संतान से सुख मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।