Aaj Ka Panchang 1 फरवरी 2024: आज चंद्रमा और बुध बदलेंगे राशि, जानें कौन-सा राजयोग बनेगा?

Published : Feb 01, 2024, 05:00 AM IST
1 February 2024 panchang

सार

1 फरवरी, गुरुवार को चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निश्चित समय पर हर ग्रह राशि बदलता है। 1 फरवरी को 1 नहीं 2 ग्रह साथ राशि बदलेंगे। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, वहीं बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। मकर राशि में पहले से ही सूर्य के होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

1 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 February 2024)
1 फरवरी 2024, दिन गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, साथ ही बुध ग्रह भी धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। मकर राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, शुक्र और मंगल धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

1 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - Feb 01 11:47 PM
चन्द्रास्त - Feb 02 11:21 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 08:42 PM – 10:28 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:34 AM – 06:22 AM

1 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:11 AM – 8:33 AM
कुलिक - 9:55 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:34 AM और 03:13 PM – 03:57 PM
वर्ज्यम् - 10:02 AM – 11:49 AM

 

ये भी पढ़ें-

कैक्टस के इन 5 उपायों से दूर हो सकता है आपका दुर्भाग्य


जानें February 2024 में विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज