1 February 2024 आज का राशिफल: आज कौन फंसेगा विवादों में, पैसों के लेन-देन में कौन रखे सावधानी? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 1 February 2024: 1 फरवरी, गुरुवार को चर, धृति और शूल नाम के 3 योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:24 तक रहेगा। गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में और बुध धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 31, 2024 3:21 AM IST / Updated: Feb 01 2024, 08:06 AM IST

Aaj Ka Rashifal 1 February 2024: 1 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के काम में रूकावट आ सकती है, ये विवादों से दूर रहें। वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। मिथुन राशि वाले की कोई मंहगी वस्तु चोरी हो सकती है, अधिकारी इनसे नाराज हो सकते हैं। कर्क राशि वाले क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें, लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

1 फरवरी 2024 मेष राशिफल (1 February 2024 Mesh Rashifal)
आज किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें, ताकि मनचाहा परिणाम मिल सके। घरेलू सुख-सुविधा से जुड़े कामों में समय बीतेगा। विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।

1 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (1 February 2024 Vrishbha Rashifal)
परिवार के सदस्यों के बीच कुछ विवाद हो सकते हैं। घर में बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत महसूस होगी और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। आपका कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में भी बीतेगा। ससुराल पक्ष से कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

1 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (1 February 2024 Mithun Rashifal)
घरेलू सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर पैसा खर्च होगा। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने या चोरी होने की भी संभावना है। निजी काम में उलझने से नौकरी से जुड़े काम अटक सकते हैं, जिससे अधिकारी आप पर नाराज हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा।

1 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (1 February 2024 Kark Rashifal)
इमोशनल नहीं प्रेक्टिकल होकर फैसला लें। अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। बिजनेस से जुड़ी नई योजना बन सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ मतभेद हो सकता है। पुराने संबंधों में सुधार आएगा। पैसों से जुड़ी गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें।

1 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (1 February 2024 Singh Rashifal)
गलत लोगों की सगंति के कारण परेशानी में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम अधिक हो सकता है। आपकी निजी समस्या का निराकरण होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय पर हो जाएंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

1 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (1 February 2024 Kanya Rashifal)
आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। संपत्ति या परिवार को लेकर कोई अटका हुआ मामला भी सुलझ जाएगा और परिवार को सुख मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

1 फरवरी 2024 तुला राशिफल (1 February 2024 Tula Rashifal)
घर में किसी करीबी सदस्य से विवाद हो सकता है। आज दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा, जिससे थकान महूसस होगी। फैमिली और बिजनेस के कामों में सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज कुछ गैरजरूरी कामों को करने से धन और समय दोनों खराब होंगे।

1 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (1 February 2024 Vrischik Rashifal)
दूसरे लोगों के हस्तक्षेप से आपका मामला बिगड़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। ब्लड प्रेशर या किसी तरह की चोट लग सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।

1 फरवरी 2024 धनु राशिफल (1 February 2024 Dhanu Rashifal)
घर में अचानक किसी के आने से खुशी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर-परिवार के वातावरण में भी पॉजिटिव ऊर्जा का अनुभव होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसमें तेजी आने की संभावना है।

1 फरवरी 2024 मकर राशिफल (1 February 2024 Makar Rashifal)
मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से तनाव रहेगा। धैर्य और संयम से आप समस्या पर विजय पा लेंगे। बिजनेस के कामों में रूकावट आ सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आज से काम शुरू हो सकता है। भाई-बहन का उचित सहयोग मिलेगा।

1 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (1 February 2024 Kumbh Rashifal)
किसी प्रियजन से जुड़ी बुरी खबर सुनकर मन निराश रहेगा। युवा अपने करियर की योजना बनांगे। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। योग्यता और कौशल के कारण समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। पड़ोसियों से विवाद संभव है।

1 फरवरी 2024 मीन राशिफल (1 February 2024 Meen Rashifal)
वाहन ठीक करवाने में भारी खर्च हो सकता है। आपकी किसी बात का दूसरों को बुरा लग सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सुखमय रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा। जरूरी काम धैर्य और संयम से करें, तभी सफलता मिल पाएगी। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

कौन-से 4 काम कभी अधूरे नहीं छोड़ना चाहिए?


कैक्टस के इन 5 उपायों से दूर हो सकता है आपका दुर्भाग्य


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!