Aaj Ka Panchang 1 मार्च 2024: आज कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Mar 01, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-1-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 1 मार्च, शुक्रवार को स्वाती नक्षत्र होने से गद और विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 योग योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से 12:39 तक रहेगा। 

हिंदू धर्म में हर दिन यानी वार किसी विशेष देवता को समर्पित है। इसी क्रम में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत करने का खास महत्व है, मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

1 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 March 2024)
1 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को स्वाती नक्षत्र दोपहर 12.48 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से गद और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 योग योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से 12:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

1 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Mar 01 11:29 PM
चन्द्रास्त - Mar 02 10:32 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:16 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 05:11 AM – 06:55 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:15 AM – 06:03 AM

1 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:32 PM – 4:59 PM
कुलिक - 8:18 AM – 9:45 AM
दुर्मुहूर्त - 09:10 AM – 09:57 AM और 01:02 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 06:50 PM – 08:34 PM


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: त्रिदेवों का स्वरूप है ये ज्योतिर्लिंग, ‘खास’ पूजा करवाने दूर-दूर से आते हैं लोग, जुड़े हैं और भी कईं रहस्य


Mahashivratri 2024: ‘शिवरात्रि’ और ‘महाशिवरात्रि’ में क्या अंतर है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज