Aaj Ka Panchang 19 जनवरी 2024: आज शुक्र बदलेगा राशि, जानें किस राशि में बनेगा त्रिग्रही योग?

Published : Jan 19, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-19-Jan-2024

सार

 19 जनवरी, शुक्रवार को भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का योग बनेगा। राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक रहेगा। शुक्रवार को शुक्र वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है। 

पंचांग में हमारे उपयोग की अनेक जानकारी आसानी से मिल जाती है जैसे ही आज कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं या आज कौन-सा ग्रह किस राशि में है। इसके अलावा दैनिक राशिफल भी इसी का एक महत्वपूर्ण अंग है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 January 2024)
19 जनवरी 2024, दिन शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को शुक्र वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है। इस तरह इस राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा और गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

19 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी
करण- साध्य और शुभ
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM
चन्द्रोदय - Jan 19 12:42 PM
चन्द्रास्त - Jan 20 2:17 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:15 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 10:04 PM – 11:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

19 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:19 PM – 4:40 PM
कुलिक - 8:34 AM – 9:55 AM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 12:58 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 03:00 PM – 04:37 PM


ये भी पढ़ें-

क्या होता है राम यंत्र, जिसके ऊपर होगी राम लला की प्रतिमा स्थापित?


राम लला को लगाएं ये 5 स्पेशल ‘भोग’, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज