Aaj Ka Panchang 20 जनवरी 2024: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jan 20, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-20-Jan-2024

सार

Aaj ka Panchang: 20 जनवरी, शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 योग भी रहेंगे। शनिवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सबसे तेजी से जो ग्रह राशि बदलता है वो है चंद्रमा। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। इस तरह ये ग्रह लगभग 28 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

20 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 January 2024)
20 जनवरी 2024, दिन शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:55 से 11:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

20 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 6:01 PM
चन्द्रोदय - Jan 20 1:24 PM
चन्द्रास्त - Jan 21 3:18 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:16 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 12:43 AM – 02:20 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

20 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:58 PM – 3:19 PM
कुलिक - 7:14 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:23 AM
वर्ज्यम् - 07:38 PM – 09:17 PM


ये भी पढ़ें-

किस दिन कौन-से रंग के वस्त्रों से होगा ‘राम लला’ का श्रृंगार?


Ram Mandir Ayodhya: क्या होता है ‘आरणी मंथन’, इससे कैसे निकलती है आग?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज