
Panchang 21 February 2024: धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कईं व्रत बताए गए हैं। प्रदोष व्रत भी इनमें से एक है। ये व्रत हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। इस बार माघ मास के शुक्ल पत्र की त्रयोदशी तिथि का संयोग 21 फरवरी, बुधवार को बन रहा है। बुधवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये बुध प्रदोष कहलाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
21 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 February 2024)
21 फरवरी 2024, दिन बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 11.27 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 02.17 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:40 से 02:05 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
21 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Feb 21 3:42 PM
चन्द्रास्त - Feb 22 5:40 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 12:09 PM – 01:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:22 AM – 06:10 AM
21 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:24 AM – 9:49 AM
कुलिक - 11:15 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:17 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 11:05 PM – 12:51 AM
मां के गर्भ में ही हो जाता है शिशु का पहला संस्कार, क्या है इसका नाम?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।