Aaj Ka Panchang 27 दिसंबर 2023: हिंदू पंचांग का दसवां महीना पौष आज से, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

Published : Dec 27, 2023, 05:00 AM IST
wednesday

सार

Aaj ka Panchang: 27 दिसंबर, बुधवार हिंदू पंचांग का दसवां महीना पौष शुरू हो रहा है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। राहुकाल दोपहर 12:27 से 01:47 तक रहेगा। इस दिन उत्तर दिशा की यात्रा न करें। 

अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदू पंचांग में भी एक साल में कुल 12 महीने माने गए हैं। इनमें से दसवां महीना होता है पौष। इस बार इस महीने की शुरूआत 27 दिसंबर, बुधवार से हो रही है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में किए गए दान का फल कईं गुना होकर मिलता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 December 2023)
27 दिसंबर 2023, दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू पंचांग का 10वां महीना पौष शुरू होगा। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मूसल नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:27 से 01:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

27 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Dec 27 6:03 PM
चन्द्रास्त - Dec 28 8:16 AM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल - 01:00 PM – 02:41 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:34 AM – 06:22 AM

27 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:29 AM – 9:48 AM
कुलिक - 11:08 AM – 12:27 PM
दुर्मुहूर्त - 12:06 PM – 12:48 PM
वर्ज्यम् - 12:16 PM – 01:59 PM


ये भी पढ़ें-

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: कब करें अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत, 30 या 31 दिसंबर को? जानें पूजा विधि, मंत्र, आरती सहित पूरी डिटेल


Horoscope 2024: नए साल में इन 4 राशि वाली महिलाओं की लगेगी लॉटरी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज