Aaj Ka Panchang 3 अक्टूबर 2023: आज करें कुंवारा पंचमी का श्राद्ध, दिन भर रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग

Published : Oct 03, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-3-Oct-2023

सार

3 अक्टूबर, मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से गद और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को कुंवारा पंचमी कहते हैं। इस दिन परिवार के उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु अविवाहित स्थिति में होती है। इस बार ये तिथि 3 अक्टूबर, मंगलवार को है। धर्म ग्रंथों में भी इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 October 2023)
3 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र शाम 06.03 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से गद और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:12 से शाम 04:40 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

3 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - Oct 03 9:06 PM
चन्द्रास्त - Oct 04 11:11 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM – 12:39 PM
अमृत काल - 03:41 PM – 05:16 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 AM – 05:34 AM

3 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:15 PM – 1:44 PM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM और 11:02 PM – 11:51 PM
वर्ज्यम् - 10:20 AM – 11:58 AM


ये भी पढ़ें-

Navratri 2023 Dates: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें खास बातें


सरकारी डिक्शनरी से ‘ओम’ शब्द क्यों हटाना चाहता है नेपाल, जानें क्या है इसका अर्थ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज