Aaj Ka Panchang 30 दिसंबर 2023: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Dec 30, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-30-Dec-2023

सार

Aaj ka Panchang: 30 दिसंबर, शनिवार को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बनेगा। राहुकाल सुबह 09:50 से 11:09 तक रहेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा न करें। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। हर महीने की संकष्टी चतुर्थी का एक विशेष नाम होता है। इसी क्रम में पौष मास की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस बार ये चतुर्थी 30 दिसंबर, शनिवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 December 2023)
30 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 09.44 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शनिवार को आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मानस नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:50 से 11:09 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि में, धनु, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

30 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Dec 30 8:52 PM
चन्द्रास्त - Dec 31 10:19 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:50 PM
अमृत काल - 03:56 AM – 05:42 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:35 AM – 06:23 AM

30 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:48 PM – 3:08 PM
कुलिक - 7:11 AM – 8:30 AM
दुर्मुहूर्त - 08:36 AM – 09:18 AM
वर्ज्यम् - 07:09 PM – 08:57 PM

 

ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Facts: किस नक्षत्र में स्थापित होगी ‘राम लला’ की प्रतिमा?

Ayodhya River Name: अयोध्या राम मंदिर के पास कौन-सी नदी बहती है?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज