30 December 2023 Aaj Ka Rashifal: किसे होगा बिजनेस-नौकरी में धन लाभ, लापरवाही किसे पड़ेगी भारी? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 30 December 2023: 30 दिसंबर, शनिवार को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन मानस, विषकुंभ और प्रीति नाम के 3 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:50 से 11:09 तक रहेगा। पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें।

 

Manish Meharele | Published : Dec 29, 2023 7:28 AM IST

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: 30 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कोई बुरी खबर मिलेगी, ये बिजनेस के कामों में लापरवाही न बरतें। वृष राशि वाले दूसरों के विवादों से दूर रहें, इन्हें संतान से सुख मिलेगा। मिथुन राशि वाले क्रोध में आकर गलत निर्णय न लें और सेहत के मामलों में सावधान रहें। कर्क राशि वालों को घर के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी, बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

30 दिसंबर 2023 मेष राशिफल (30 December 2023 Mesh Rashifal)
30 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज कोई बुरी खबर मिलने से मन निराश रहेगा। अपना बजट देखकर ही ख़र्च करें। बिजनेस के कामों में लापरवाही न बरतें। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। आपके मन में जो दुविधाएं हैं, वह दूर हो सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी।

30 दिसंबर 2023 वृष राशिफल (30 December 2023 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, आलस्य के कारण कई मामले हाथ से निकल सकते हैं। नौकरी या घर बदलने की योजना बन सकती है। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपकी योग्यता से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। दूसरों के विवादों से दूर रहें। संतान से सुख मिलेगा।

30 दिसंबर 2023 मिथुन राशिफल (30 December 2023 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। क्रोध में आकर गलत निर्णय लेने से बचें। वर्कप्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। लव लाइफ में बड़ा विवाद होने की आशंका है। पॉजिटिव लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। सेहत के मामलों में सावधान रहें।

30 दिसंबर 2023 कर्क राशिफल (30 December 2023 Kark Rashifal)
30 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आना-जाना लगा रहेगा। टारगेट समय पर पूरे होंगे। स्टूडेटंस के लिए दिन बेहतर रहेगा, बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

30 दिसंबर 2023 सिंह राशिफल (30 December 2023 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। पति-पत्नी के संबंधों में ताजगी बनी रहेगी। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में बीतेगा। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है।

30 दिसंबर 2023 कन्या राशिफल (30 December 2023 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, युवाओं गलत कामों में समय बर्बाद कर सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर बड़ा खर्च हो सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अधिक काम से तनाव हो सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से खुशी होगी। संतान से सुख मिलेगा।

30 दिसंबर 2023 तुला राशिफल (30 December 2023 Tula Rashifal)
30 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज पारिवारिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा और समय भी। घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का खास ध्यान रखें। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजना आज बन सकती है।

30 दिसंबर 2023 वृश्चिक राशिफल (30 December 2023 Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से खुशी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी आज बन रहे हैं। अपने शौक पूरा करने का समय आज मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर राहत मिलेगी। डायबिटिज के मरीज खुद का ध्यान रखें।

30 दिसंबर 2023 धनु राशिफल (30 December 2023 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। बातचीत के दौरान आपा न खोएं। अजनबियों से ज्यादा बात न करें। बिनजेस में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पारिवारिक-सामाजिक समस्याएं आपसी सहमति से सुलझ सकती हैं।

30 दिसंबर 2023 मकर राशिफल (30 December 2023 Makar Rashifal)
30 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, निगेटिव स्थिति में भी धैर्य और संयम बनाए रखें। किसी भी भ्रम की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह काम आएगी। बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती हैं। उधार लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संपत्ति के मामले अटक सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति बेहतर रहेगी।

30 दिसंबर 2023 कुंभ राशिफल (30 December 2023 Kumbh Rashifal)
दैनिक राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, संतान की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंता रहेगी। संपर्कों के माध्यम से समस्या का समाधान होगा। किसी भी व्यक्ति से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

30 दिसंबर 2023 मीन राशिफल (30 December 2023 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 30 दिसंबर 2023 के अनुसार, भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज ससुराल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। धन लाभ की संभव है।


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Facts: किस नक्षत्र में स्थापित होगी ‘राम लला’ की प्रतिमा?


Ayodhya River Name: अयोध्या राम मंदिर के पास कौन-सी नदी बहती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!