Aaj Ka Panchang 30 नवंबर 2023: आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Nov 30, 2023, 05:00 AM IST
30 november 2023 Panchang

सार

 Panchang 30 november 2023: 30 नवंबर को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण और पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:35 से 02:55 तक रहेगा। 

हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 November 2023)
30 नवंबर 2023, दिन गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 02.25 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 03.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण और पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:35 से 02:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र तुला में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

30 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 30 8:15 PM
चन्द्रास्त - Dec 01 10:25 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM – 12:36 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 05:18 AM – 06:06 AM

30 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:54 AM – 8:14 AM
कुलिक - 9:34 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:28 AM – 11:11 AM और 02:45 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 03:51 AM – 05:33 AM


ये भी पढ़ें-

किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?


‘सप्तपुरी’ यानी प्राचीन 7 शहरों में से एक है काशी, बाकी 6 कौन-से?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज