
ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें से बृहस्पति ग्रह भी एक है। धर्म ग्रंथों में बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा गया है। इस ग्रह का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। बृहस्पति ग्रह साल में एक बार राशि बदलते है और समय-समय पर मार्गी व वक्री भी होता है। 31 दिसंबर को बृहस्पति ग्रह मेष राशि में मार्गी हो जाएगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
31 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 December 2023)
31 दिसंबर 2023, दिन रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 11.56 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:28 से 05:47 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। वहीं गुरु ग्रह मेष राशि में मार्गी हो जाएगा। रविवार को बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
31 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Dec 31 9:45 PM
चन्द्रास्त - Jan 01 10:51 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:08 PM – 12:50 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 05:35 AM – 06:23 AM
31 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:29 PM – 1:49 PM
कुलिक - 3:08 PM – 4:28 PM
दुर्मुहूर्त - 04:22 PM – 05:04 PM
वर्ज्यम् - 07:09 PM – 08:57 PM
ये भी पढ़ें-
Hanuman Ashtami 2024: कब है हनुमान अष्टमी, 3 या 4 जनवरी को?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।