31 December 2023 आज का राशिफल: साल के अंतिम दिन किसे मिलेगी गुड न्यूज-किसकी बिगड़ सकती है सेहत? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 31 December 2023: 31 दिसंबर को मुद्गर, प्रीति और आयुष्मान नाम के 3 योग दिन भर रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:28 से 05:47 तक रहेगा। रविवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। वहीं गुरु ग्रह मेष राशि में मार्गी हो जाएगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 30, 2023 8:00 AM IST / Updated: Dec 31 2023, 08:05 AM IST

Aaj Ka Rashifal 31 December 2023: 31 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले को कोई गुड न्यूज मिल सकती है, नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। वृष राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं, इनके नौकरी और बिजनेस में टारगेट पूरे होंगे। मिथुन राशि वालों की नौकरी-बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं, सेहत पहले से अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, ये अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

31 दिसंबर 2023 मेष राशिफल (31 December 2023 Mesh Rashifal)
31 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। निजी समस्या फैमिली लाइफ पर हावी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कोई गुड न्यूज भी मिलेगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के लोगों से बात जरूर करें। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी।

31 दिसंबर 2023 वृषभ राशिफल (31 December 2023 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा, कहीं घूमने जाने भी जा सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में टारगेट पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है। घर के मामलों में दूसरों को दखल न देने दें। कोई आपका अपमान कर सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

31 दिसंबर 2023 मिथुन राशिफल (31 December 2023 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, नौकरी-बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। थोड़ा समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। कुछ पुराने मतभेद दूर होंगे और एक-दूसरे के साथ संबंध मधुर होंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

31 दिसंबर 2023 कर्क राशिफल (31 December 2023 Kark Rashifal)
31 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनसे में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है, जिससे तनाव रहेगा। किसी से विवाद की भी आशंका है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो सेहत और बिगड़ सकती है। ससुराल से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों की बात मानना पड़ेगी।

31 दिसंबर 2023 सिंह राशिफल (31 December 2023 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अटका धन मिलेगा। सेहत में ठीक रहेगा। दोस्तों या परिवार वालों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। राजनीतिक संपर्क और मजबूत होंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

31 दिसंबर 2023 कन्या राशिफल (31 December 2023 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज मेहनत अधिक और सफलता कम मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। अंजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।

31 दिसंबर 2023 तुला राशिफल (31 December 2023 Tula Rashifal)
31 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। बिजनेस में सोच-विचारकर निर्णय लें। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो ये इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी।

31 दिसंबर 2023 वृश्चिक राशिफल (31 December 2023 Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, गुस्सा और जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। बिजनेस की स्थिति आपके नियंत्रण में रहेंगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों को अपने काम में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिल सकती है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

31 दिसंबर 2023 धनु राशिफल (31 December 2023 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपको कुछ निगेटिव स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। बेवजह किसी से विवाद संभव है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण चीज़ खो जाएगी या चोरी हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।

31 दिसंबर 2023 मकर राशिफल (31 December 2023 Makar Rashifal)
31 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनेस में पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। प्रेम के अवसर अधिक घनिष्ठ हो सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। भावुक होकर कोई नई जिम्मेदारी न लें। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा।

31 दिसंबर 2023 कुंभ राशिफल (31 December 2023 Kumbh Rashifal)
दैनिक राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, किसी भी समस्या को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण काम आज आसानी से पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी प्रियजन से मिलकर खुशी होगी। छोटी सी बात पर किसी से विवाद हो सकता है।

31 दिसंबर 2023 मीन राशिफल (31 December 2023 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 31 दिसंबर 2023 के अनुसार, भरोसेमंद दोस्त धोखा दे सकता है। बिजनेस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गले में संक्रमण और बुखार हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।


 ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ayodhya: कौन-से हैं भगवान श्रीराम के वो 16 गुण, जो अयोध्या मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा में आएंगे नजर?


Hanuman Ashtami 2024: कब है हनुमान अष्टमी, 3 या 4 जनवरी को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!