Aaj Ka Panchang 6 अक्टूबर 2023: आज करें जीवित्पुत्रिका और महालक्ष्मी व्रत, जानें तिथि, नक्षत्र और शुभ योग

Published : Oct 06, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-6-Oct-2023

सार

6 अक्टूबर, शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:14 तक रहेगा। 

उज्जैन. संतान की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए साल भर में कईं व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। जीवित्पुत्रिका व्रत भी इनमें से एक है। ये व्रत श्राद्ध पक्ष के दौरान अष्टमी तिथि पर किया जाता है। इस बार ये तिथि 6 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इसी तिथि पर महालक्ष्मी व्रत करने की परंपरा भी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 October 2023)
6 अक्टूबर 2023, दिन शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अष्टमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस तिथि पर जीवित्पुत्रिका व्रत और महालक्ष्मी पूजन की भी परंपरा है। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:47 से दोपहर 12:14 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

6 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Oct 06 11:43 PM
चन्द्रास्त - Oct 06 1:05 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:38 PM
अमृत काल - 10:45 AM – 12:28 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:47 AM – 05:35 AM

6 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:10 PM – 4:38 PM
कुलिक - 7:51 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM और 12:38 PM – 01:25 PM
वर्ज्यम् - 10:44 AM – 12:30 PM


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023: 8 प्वाइंट से जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर खास बात


Navratri 2023 Shubh Muhurat: नवरात्रि के पहले दिन करें कलश स्थापना, आज ही नोट करें शुभ मुहूर्त व खास डेट्स



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज