Aaj Ka Panchang 7 अक्टूबर 2023: आज करें मातृ नवमी श्राद्ध, दिन भर रहेगा पुष्य नक्षत्र

Published : Oct 07, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-7-Oct-2023

सार

7 अक्टूबर, शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:47 तक रहेगा। 

उज्जैन. श्राद्ध पक्ष की नवमी तिथि को मातृ नवमी कहते हैं। इस दिन परिवार की उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु सुहागिन अवस्था में हुई हो। इस बार ये तिथि 7 अक्टूबर, शनिवार को है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

7 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 October 2023)
7 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मातृ नवमी का श्राद्ध किया जाएगा। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 11.56 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

7 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:05 PM
चन्द्रोदय - Oct 08 12:39 AM
चन्द्रास्त - Oct 07 1:54 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:38 PM
अमृत काल - 09:18 PM – 11:04 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:48 AM – 05:36 AM

7 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:42 PM – 3:09 PM
कुलिक - 6:24 AM – 7:51 AM
दुर्मुहूर्त - 07:57 AM – 08:44 AM
वर्ज्यम् - 08:53 AM – 10:40 AM


ये भी पढ़ें-

पानी पर तैरने वाले पत्थरों से बना है ये मंदिर, हैरान कर देंगी ये बातें


Surya Grahan 2023: 8 प्वाइंट से जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर खास बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज